मंगलवार, 16 जून 2026

NHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू!

NHSRCL recruitment 2026

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, और भारतीय रेलवे सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए भारतीय रेलवे की तरफ से बहुत ही अच्छा सरकारी जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। National High Speed Rail Corporation Limited (NHSRCL) ने 175 जूनियर इंजीनियर कंट्रोल ट्रेन मैनेजर और स्टेशन मैनेजर के विभिन्न पदों पर भारती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती भारत की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन से जुड़ी है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो गई है। तथा आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 से पहले NHRSCL आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NHSRCL Recruitment 2026: भर्ती की पूरी जानकारी :

 नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड NHSRCL ने तकनीकी और संचालन संबंधी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 175 खाली पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो रेलवे और हाई स्पीड रेल सेक्टर में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।

 इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर,  कंट्रोलर ट्रेन मैनेजर,  स्टेशन मैनेजर, सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएंगी । चयनित उम्मीदवारों को देश के हाई स्पीड रेल परियोजनाओं में काम करने का अवसर मिलेगा।


ये भी पढ़े —Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 पदों पर भर्ती, यहाँ देखें योग्यता और डायरेक्ट लिंक।।

 कितने पदों के लिए निकली है भर्ती?

NHSRCL जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार लगभग 175 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें तकनीकी और संचालन से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं। रेलवे मेट्रो रेल और  RRTS क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 आयु सीमा :

 इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 तथा अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। तथा आयु के गणना 31 में 2026 के आधार पर की जाएगी।

 शैक्षणिक योग्यता:

 अलग-अलग पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।  आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा BE/B.Tech होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार अनुभव निर्धारित पात्रता तथा कौशल का होना भी अनिवार्य है। 

ये भी पढ़ेSSC Nursing Officer Syllabus 2026: इस नए पैटर्न से ही मिलेगी 5,989 नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी, देखें फुल डिटेल्स।।

चयन प्रक्रिया :

 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा CBT देनी होगी। इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा और आवश्यकता अनुसार मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा। सभी चरणों में पास उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची  जारी की जाएगी।

 सैलरी:

 चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार 40,000 से 1,25,000 रुपए प्रतिमाह सैलेरी दी जाएगी। इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को अन्य लाभ और सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

 आवेदन शुल्क:

  •  भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार  आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा। 
  • UR, OBC EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है।
  • वहीं SC/ST और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

 कैसे करें आवेदन?

  •  इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  •  आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  •  इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें।
  •  आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखना।


NHSRCL में नौकरी क्यों है मेहेत्वपूर्ण ?

NHSRCL भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना का प्रमुख संगठन है। इस विभाग में उम्मीदवारों का चयन होने पर उनको आधुनिक रेलवे तकनीक के साथ काम करने का मौका मिलता है। इसके अलावा हाई पैड सैलेरी, सरकारी भत्ते, करियर ग्रोथ, और सरकारी क्षेत्र में स्थित रोजगार जैसी सुविधाएं भी प्राप्त होती हैं। यही कारण है कि रेलवे के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए भर्ती बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


नोट — भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, आयु सीमा,  और आवेदन की जरूरी शर्तों को पढ़ने के बाद ही आवेदन फॉर्म भरना चाहिए। क्योंकि बेदिहानी में की गई छोटी सी गलती भी आवेदन फॉर्म रिजेक्ट होने का कारण बन सकती है।


ये भी पढ़ेSSC CGL 2026: ग्रुप B और ग्रुप C पदों में क्या अंतर है? जानें काम, योग्यता और सैलरी की पूरी सच्चाई।.

FAQs:

NHSRCL भारती में कुल कितने पद हैं?

जवाब — इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 175 खाली पदों को भरा जाएगा।

 आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा क्या है?

जवाब — इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 में 2026 के आधार पर की जाएगी।

 यह भारती किन-किन पदों के लिए निकल गई है?

जवाब — जूनियर इंजीनियर, कंट्रोलर,  ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर, और अन्य संबंधित पदों के लिए निकाली गई है।

 NHSRCL क्या है?

जवाब — NHSRCL भारत सरकार की हाई स्पीड रेल परियोजनाओं का संचालन और विकास करने वाली संस्था है। जो बुलेट ट्रेन परियोजना से भी जुड़ी हुई है। 

 क्या फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं?

जवाब — यह पदवार पात्रता पर निर्भर करता है। कुछ पदों के लिए अनुभव जरूरी होता है जबकि कुछ पदों पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

NHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू!

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, और भारतीय रेलवे सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए भारतीय रेलवे की तरफ से बहुत...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें