छात्र -छात्राएं यह सोचकर परेशान रहते हैं कि 12वीं पास करने के बाद कौन सी नौकरी आसानी से मिल सकती है। यह चिंता तब ज्यादा बढ़ जाती है जब छात्र छात्राओं ने साइंस या टेक्निकल सब्जेक्ट से पढ़ाई की हो। ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ व्यापम आपके लिए दो बेहतरीन वैकेंसी लेकर आया है। जिन वैकेंसियों की परीक्षाएं बहुत जल्द अगस्त में होने वाली है।
1-दरअसल छत्तीसगढ़ के रायपुर में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुरेखको सिविल पदों की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 शाम 5:00 तक व्यापम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तथा आवेदन में किसी भी तरह का सुधार 16 जून से लेकर 18 जून 2026 तक किया जा सकता है।
- इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को संभावित बताई जा रही है.
- इस परीक्षा के जरिए लगभग 35 अनुरेखको को के खाली पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता:
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास विषय के रूप में रेखा चित्र ड्राइंग के साथ-साथ हायर सेकेंडरी यानी के इंटरमीडिएट की मार्कशीट होनी चाहिए। या फिर राज्य शासन द्वारा संबंधित मान्यता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा मंडल से हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सैलरी प्रकिर्या :
अनुरेखक सिविल पद हेतु सभी चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स ₹19500 से लेकर 62000 लेवल 4 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुरेखको सिविल पदों की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया तथा बाकी इंपॉर्टेंट जानकारी आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया:
- इस पद में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कम्पलीट करें।
- रजिस्ट्रेशन कम्पलीट करने के बाद होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म ध्यान पूर्वक भरकर मांगे गए सभी दस्तावेज को ध्यान पूर्वक भरे तथा मांगे गए सभी इम्पोर्टेन्ट डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके फॉर्म में अटैच करें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारियां भरकर ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर दें,तथा भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।
आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां दिया गया है।
आवेदन का लिंक यहां दिया गया है।
हेल्पलाइन नंबर - 0771-2972780 / 8269801982
2-ओटी टेक्नीशियन पदों पर भारती के लिए आवेदन शुरू:
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में ओटी टेक्नीशियन पदों की भर्ती की जा रही है। और इसके आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद में आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। तथा आवेदन फार्म में सुधार 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 30 अगस्त 2026 को संभावित बताई जा रही है। तथा परीक्षा रायपुर में ही कराई जाएगी। संचालनालय द्वारा सरगुजा और बस्तर संभाग में कल 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार को राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार को जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, या रसायनशास्त्र, विषय के साथ 12वीं पास होने के साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ओटी/ एनेस्थीसिया टेक्नीशियन पाठ्यक्रम मैं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा :
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकार के नियम अनुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क :
इस पद के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹350 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए तथा एसटी एससी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया:
- इस पद में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के बाद होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र ध्यान पूर्वक भरकर मांगे गए सभी दस्तावेजों को ध्यान पूर्वक भरे तथा मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके फॉर्म में अटैच करें।
- आवेदन पत्र में सभी जानकारियां भरकर ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर दें तथा भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।
आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां दिया गया है।
आवेदन का लिंक यहां दिया गया है।
हेल्पलाइन नंबर - 0771-2972780 / 8269801982

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें