अक्सर छात्र फॉर्म भरते समय इस बात को लेकर बहुत बड़ी सोच में रहते हैं कि ग्रुप B और ग्रुप C पदों में क्या अंतर होता है? किस पद पर क्या काम करना पड़ता है? तथा दोनों की सैलरी में कितना फर्क होता है? यह सारे सवाल हमेशा फॉर्म भरने वाले छात्रों के मन में उठते रहते हैं।
आज हम आपको इस पोस्ट में ग्रुप B और ग्रुप C पदों का काम, योग्यता, आयु सीमा, और इन हैंड सैलेरी की पूरी सच्चाई बहुत आसान भाषा में बताने जा रहे हैं। ताकि आप अपने लिए सबसे बेस्ट पोस्ट चुन सके।
SSC CGL ग्रुप B और ग्रुप C पद क्या हैं?
आसान भाषा में कहें तो केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के स्तर, जिम्मेदारी, और सैलरी के हिसाब से उन्हें अलग-अलग ग्रुप में बांट दिया गया है।
ग्रुप B (प्रतिष्ठित और बेहतरीन वेतन वाले पद )
इस ग्रुप में मुख्य रूप से अधिकारी स्तर यानी के ऑफिसर लेवल और सुपरवाइजर के पद आते है। यह पद बेहद रुतबे वाले माने जाते हैं। जैसे अस्सिटेंट ऑडिट ऑफीसर, अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर प्रीवेंटिव ऑफीसर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, सब इंस्पेक्टर (CBI/NIA), अस्सिटेंट एनफोर्समेंट ऑफीसरED, आदि।इनके प्रतिष्ठित पद और अपर रैंक के कारण इनको बहुत अच्छा वेतन प्रदान किया जाता है।
ग्रुप C ( क्लेरिकल ऑडिटर और असिस्टेंट लेवल वाले पद )
इस ग्रुप में मुख्य रूप से ऑडिटर और असिस्टेंट लेवल के पद शामिल होते हैं। जो अधिकारियों के काम में उनकी मदद करते हैं। जैसे इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, टेक्स्ट असिस्टेंट आदि
ग्रुप B और ग्रुप C की सैलरी में क्या फर्क है?
सैलरी के मामले में ग्रुप B और ग्रुप C में काफी बड़ा फर्क देखने को मिलता है। SSC CGL में पे लेवल 4 से शुरू होकर पे लेवल 8 तक वेतन तय किया जाता है। यह इन हैंड सैलेरी आपके शहर या राज्य के हिसाब से थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।
| पद का नाम | पे लेवल | ग्रेड पे | इन हैंड सैलरी |
|---|---|---|---|
| ग्रुप B | पे लेवल 8,7 और 6 | ₹4800, ₹4600, ₹4200 | ₹65,000 से ₹85,000 प्रति महीना। |
| ग्रुप C | पे लेवल 5 और 4 | ₹2800, ₹2400 | ₹35,000 से ₹50,000 प्रति महीना |
काम का अंतर:
दोनों ग्रुप में काम करने में बहुत अंतर होता है क्योंकि दोनों ग्रुप की जिम्मेदारियां और काम करने का माहौल एक दूसरे से काफी अलग होता है।
ग्रुप B पदों का काम और रुतबा :
ग्रुप B में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अस्सिटेंट एनफोर्समेंट ED और सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर जैसे पद होते हैं।
फील्ड और डेस्क जॉब — इन पदों में आपको ज्यादातर फील्ड वर्क जैसे रेड मारना या जांच करना और डेस्क वर्क दोनों करने को मिल सकते हैं।
पावर और जिम्मेदारी— इन अधिकारियों के पास फैसले लेने की थोड़ी कम पावर होती है। लेकिन इनका समाज में एक अलग ही रुतबा पाया जाता है।
ग्रुप C पदों का काम:
ग्रुप सी में ऑडिटर अकाउंटेंट और टेक्स ऑफिसर जैसे पद शामिल होते हैं।
डेस्क जॉब — यह पूरी तरह से ऑफिस वर्क होता है, जिसमें आपको फाइल का रख रखा और डाटा एंट्री टैक्स एसेसमेंट तथा अकाउंट को चेक करने का काम दिया जाता है।
वर्क प्रेशर— ग्रुप B के मुकाबले ग्रुप C के पदों पर काम का दबाव और फील्ड की भाग दौड़ बहुत कम रहती है। लेकिन इसमें आपको एक फिक्स टाइमिंग 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की आरामदायक नौकरी दी जाती है।
योग्यता और आयु सीमा में अंतर :
दोनों ही ग्रुप के पदों के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। लेकिन आयु सीमा में थोड़ा अंतर रखा गया है।
ग्रुप B के लिए आयु सीमा— ग्रुप B के ज़्यादातर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष या कुछ पदों के लिए 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
ग्रुप सी लिए आयु सीमा— ग्रुप सी के लिए आयु सीमा समान्यता 18 से 27 वर्ष के बीच होती है।
आयु सीमा में छूट— सरकार के नियम के अनुसार एसटी/एससी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाती है।
आपके लिए कौन सा पद है सबसे बेस्ट?
अगर आप एक ऐसी नौकरी करना चाहते हैं जिसमें हाई सैलेरी ऊंचा रुतबा समाज में पहचान और आपके पास पावर हो, तो आपको ग्रुप B के पदो जैसे इनकम टैक्स ऑफिसर ASO, ED में एनफोर्समेंट ऑफीसर, को चुनना चाहिए।
वहीं अगर आप एक शांत और कम वर्कलोड वाली फिक्स टाइमिंग कि ऑफिस जॉब चाहते हैं। ताकि आप इससे आगे की बड़ी परीक्षाओं जैसे UPSC की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपके लिए ग्रुप सी के पद जैसे ऑडिटर या टैक्स असिस्टेंट बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण सवाल :
क्या ग्रुप बी और ग्रुप सी दोनों पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा देनी पड़ती है?
जवाब —दोनों ग्रुप ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए एक ही कंबाइन परीक्षा (Tier-1 और Tier-2) कराई जाती है। आपके फाइनल मार्क्स और प्रेफरेंस के आधार पर आपको पद दिए जाते हैं।
SSC CGL 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
जवाब — SSC CGL 2026 पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026 है।
क्या महिलाएं ग्रुप बी के फील्ड वाले पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं?
जवाब —SSC CGL 2026 में महिला उम्मीदवार भी इनकम टैक्स या सीबीआई जैसे सभी ग्रुप बी और सी पदों के लिए पूरी तरह आवेदन कर सकती हैं।
SSC CGL 2026 ग्रुप B और ग्रुप C की भर्ती में आवेदन करने का लिंक क्या है?
जवाब —SSC CGL 2026 ग्रुप B और ग्रुप C पदो के लिए आवेदन लिंक यहां दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें