मेरठ के साकेत में स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य और डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर संजीव कुमार ने इस रोजगार मेले की जानकारी देते हुए बताया की आईटीआई परिसर में मंडल स्तरीय इस रोजगार मेले को लेकर। बड़े स्तर पर तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि लगभग 3000 विभिन्न पदों के लिए यह रोजगार मेला लगने जा रहा है।
यह रोजगार मेला 17 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक लगेगा। उस समय मेले में विभिन्न क्षेत्र की 50 कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इस रोजगार मेले में मेरठ मंडल के सभी 6 जिले मेरठ, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुध नगर, और गाजियाबाद के आईटीआई कौशल विकास मिशन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीन कौशल्य योजना से प्रशिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी के ढेरो अवसर मिलेंगे।
रोजगार मेले में आ रहीं 50+ निजी कंपनियां:
मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने जानकारी दी है कि, इस रोजगार मेले में 50 से अधिक प्राइवेट कंपनियां शामिल होने जा रही है। तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों प्रकार के पदों के लिए। विशेष रूप से इस रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया शैक्षणिक योग्यता कौशल और उपलब्धियां के आधार पर की जाएगी।
इस बड़े आयोजन के लिए सभी 6 जिलों के संस्थाओं को भी अवगत कराया गया है। जो की तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देते हैं। सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों को जानकारी दी जा चुकी है।
कौशल विकास व ITI पास बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मिलेगा मौका:
आईटीआई सकेत के प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मिशन की पहल पर यह रोजगार मेला लगने जा रहा है।
अच्छी बात यह है कि आईटीआई कौशल विकास मिशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य में जितने युवाओं ने पहले प्रशिक्षण लिया है और वे युवा वर्तमान में बेरोजगार हैं, तो ऐसे युवा युवतियों को भी यहां नौकरी मिल सकती है। उनको भी इस रोजगार मेले में आमंत्रित किया गया है।
सैलरी प्रकिर्या :
विशेष रूप से यहां ITI के विभिन्न ट्रेड से सम्बंधित नौकरी, आईटीआई के अलावा कौशल विकास योजना के अंतर्गत तकनीकी ज्ञान रखने वाले युवाओं को शुरुआती सैलरी ₹15000 मिल सकती है।
रोजगार मेले की महत्वपूर्ण बातें :
इस रोजगार मेले की महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं महिला अभ्यर्थियों, दिव्यांगजन, और गरीबी रेखा से नीचे श्रेणी के लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
कैसे करें आवेदन :
जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कौशल विकास मिशन मेरठ की तरफ से एक QR कोड भी जारी किया गया है। जिसे स्कैन करके आवेदन और रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने के लिए इस QR कोड को स्कैन करें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें