शुक्रवार, 12 जून 2026

कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! चंडीगढ़ हाई कोर्ट में निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन।।


अगर आप भी कम पढ़े लिखे हैं और सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए पंजाब हरियाणा सरकार की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय ने सफाई सेवक और माली के पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी जारी कर दी गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 167 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इन पदों में 75 पद सफाई सेवक और 92 पद माली के बताए गए हैं।

माली के कुल पद
वर्ग रिक्तियाँ
सामान्य श्रेणी 74 पद
ST SC BC 09 पद
पूर्व सैनिक 05 पद
दिव्यांग व्यक्ति (कम दृष्टि) 01 पद
दिव्यांग व्यक्ति (मूक बधिर) 01 पद
दिव्यांग व्यक्ति योग्यता के आधार पर 01 पद
सफाई सेवक कुल पद
वर्ग रिक्तियाँ
सामान्य श्रेणी 60 पद
ST SC BC 08 पद
पूर्व सैनिक 04 पद
दिव्यांग व्यक्ति (कम दृष्टि) 01 पद
दिव्यांग व्यक्ति (मूक बधिर) 01 पद
दिव्यांग व्यक्ति बौद्धिक रूप से अक्षम 01 पद


कौन कर सकता है आवेदन:

 माली के पद के लिए — किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बागवानी में डिप्लोमा करने वाले या माली के रूप में काम से कम 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

 सफाई सेवक पद के लिए— सफाई सेवक के रूप में कम से कम 3 वर्ष काम करने तथा 3 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।

 माली तथा सफाई सेवा के रूप में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को हिंदी तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा   जिन्होंने बागवानी में डिप्लोमा या संबंधित पद पर 3 वर्ष काम करने का अनुभव 30 जून 2026 तक प्राप्त कर लिया हो।

 आयु सीमा :

 पंजाब हरियाणा की उच्च न्यायालय भर्ती में आवेदन 2026 करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना  30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी।

 आवेदन शुल्क :

  •  सामान्य वर्ग तथा पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹700 निर्धारित किया गया है।
  •  पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी,एसटी,और बी सी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निर्धारित किया गया है।
  •  पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क ₹600 ही निर्धारित किया गया है।
  •  40% या उससे अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांग Pwd उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क ₹600 ही रखा गया है।

 आवेदन प्रक्रिया:

  •  सभी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  •  सबसे पहले लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट के होम पेज पर जाएं और वेबसाइट में अपना नाम ईमेल आईडी फोन नंबर वगैरह डालकर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट कर ले।
  •  वेबसाइट पर जाते ही आपको होम पेज में  सफाई सेवक नोटिफिकेशन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करके आप आवेदन कर सकते हैं।
  •  फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेज़ जैसे अपना नाम पासपोर्ट साइज फोटो हस्ताक्षर आदि ध्यान से चेक करके भरें।
  •  उसके बाद मांगे गए तभी इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट को स्कैन करके फॉर्म के साथ अटैच करें।
  •  उसके बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करें और फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट कर दें। 
  •  फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।

पंजाब- हरयाणा  हाई कोर्ट वैकेंसी का आवेदन लिंक 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UP Rojgar Mela: मेरठ में 17 जून को लगेगा महा-रोजगार मेला, 15,000 सैलरी के साथ युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी।।

अगर आप भी मेरठ से हैं और नौकरी न मिल पाने की वजह से परेशान है, तो आपके लिए सरकार की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकल कर सामने आया है...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें