रविवार, 14 जून 2026

Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 पदों पर भर्ती, यहाँ देखें योग्यता और डायरेक्ट लिंक।।

 

क्या आपकी बैंक में नौकरी करने का सपना देखते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आपके लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। 


 सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक में कुल 4500 खाली पदों को भरा जाएगा। सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 12 जून 2026 से 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।  NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार ही इस अप्रेन्टिसशिप  के लिए आवेदन कर सकते हैँ। 

अपनी इस पोस्ट में हम हम आपको Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026 से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा आवेदन शुल्क सैलरी तथा आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आपको आसान शब्दों में बताएंगे। यदि आप भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

 इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कुछ जरूरी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।

विवरण जानकारी
संस्था का नाम सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI)
पद का नाम अपरेंटिस (Apprentice)
कुल वैकेंसी 4,500 पद
आवेदन की शुरुआती तारीख 12 जून 2026
आवेदन की आखिरी तारीख 22 जून 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 12 जून से 22 जून 2026
ऑनलाइन परीक्षा की तिथि जुलाई 2026 का पहला सप्ताह (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

शैक्षणिक योग्यता:

 अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या फिर केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समक्ष  योग्यता होना अनिवार्य है।

 आयु सीमा :

 इस पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

 ट्रेनिंग की समय सीमा:

 इस अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम की अवधि 1 वर्ष निर्धारित की गई है।  जिसके अनुसार चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026 परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?

टेस्ट का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय सीमा टेस्ट का माध्यम
सामान्य वित्तीय जागरूकता 20 20 60 मिनट हिंदी / अंग्रेजी
क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड 20 20 60 मिनट हिंदी / अंग्रेजी
कंप्यूटर ज्ञान 20 20 60 मिनट हिंदी / अंग्रेजी
सामान्य अंग्रेजी 20 20 60 मिनट अंग्रेजी
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रोडक्ट और सर्विसेज 20 20 60 मिनट अंग्रेजी

क्या Central Bank of India Apprentice की नौकरी परमानेंट होती है?

 बहुत से उम्मीदवारों के मन में इस समय यह सवाल उठ रहा होगा क्या यह एक परमानेंट सरकारी नौकरी है?  तो हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर कर देते हैं, और आपको स्पष्ट बता देते हैं कि यह नौकरी परमानेंट नौकरी नहीं है। बल्कि यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तेहत केवल 1 वर्ष की ट्रेनिंग अवधि के लिए की जा रही है। 1 साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आपको बैंक द्वारा एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। जो भविष्य में  बैंक की नौकरियों में आपके लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा  और आपकी बहुत काम आएगा। 

 लेकिन इस ट्रेनिंग के आधार पर आप सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में  पक्के रोजगार क्लर्क तथा  पद का दवा नहीं कर सकते।

 कितना मिलेगा इस स्टाइपेड  सैलरी?

 इस अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए उम्मीदवार को हर महीने  15,000 स्टाइपेड दिया जाएगा। और ट्रेनिंग की अवधि 12 महीने होगी। इस दौरान उन्हें कोई अतिरिक्त भत्ता  नहीं दिया जाएगा। हर महीने सिर्फ एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। काम का समय बैंक कर्मचारियों के जैसा ही होगा। तथा ओवरटाइम करने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।

 कैसे करें आवेदन?

 इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले NATS पोर्टल या  BFSI SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

NATS पोर्टल पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करके साइट में लॉगिन करना होगा। 

 लोगों कंप्लीट करने के बाद Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026 वाले नोटिफिकेशन पर क्लिक  करना होगा। 

 अब आवेदन लिंक में अपनी व्यक्तिगत डिटेल, जरूरी डॉक्यूमेंट, और शैक्षणिक योग्यता, ध्यान से भरनी होगी। 

 उसके बाद मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड कर दें। 

 यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान कर दें।

 फॉर्म को अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट कर दें और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।


क्या फाइनल ईयर के छात्र CBI Apprentice 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

जवाब- नहीं फाइनल ईयर के छात्र सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया CBI 2026 के लिए आवेदन नहीं कर सकते।



NATS की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां देखें।

BFSI SSC की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां देखें






 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 पदों पर भर्ती, यहाँ देखें योग्यता और डायरेक्ट लिंक।।

  क्या आपकी बैंक में नौकरी करने का सपना देखते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आपके लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफ...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें