रविवार, 14 जून 2026

SSC Nursing Officer Syllabus 2026: इस नए पैटर्न से ही मिलेगी 5,989 नर्सिंग ऑफिसर की नौकरी, देखें फुल डिटेल्स।।

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग के छात्रों के लिए उड़ीसा से एक बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। कर्मचारी चयन आयोग  OSSSC ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 

इस भर्ती के तहत राज्य के स्वास्थ्य और परिवहन कल्याण विभाग के अंतर्गत 30 जिलों में लगभग 5,989 नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप 3 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 13 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं।

 लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है की बड़ी संख्या में पद होने के कारण कंपटीशन भी छात्रों के लिए बहुत ज्यादा होगा। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को केवल वैकेंसी की जानकारी होना ही काफी नहीं है। बल्कि आपको नर्सिंग ऑफीसर सिलेबस 2026 और इसके नए परीक्षा पैटर्न की पूरी और बिल्कुल सटीक समझ होनी चाहिए।

 बड़ी वेबसाइट आपको सिर्फ नोटिफिकेशन की तारीख है बताएंगी लेकिन छात्रों को इस परीक्षा में सफल होने का असली रास्ता SSC & OSSSC Nursing Officer Syllabus 2026 नय एग्जाम पैटर्न समझने से ही खुलेगा।  अगर आप भी फर्स्ट अटेम्प्ट में ही यह परीक्षा पास करना चाहते हैं तो आवेदन फॉर्म भरने से पहले इसके सिलेबस और नए परीक्षा नियमों को अच्छी तरह समझ लीजिए।

OSSSC Nursing Officer Vacancy 2026 Overview की महत्वपूर्ण तारीखें :

 आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें और बेसिक जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
भारती बोर्ड का नाम उड़ीसा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC)
पद का नाम नर्सिंग ऑफिसर District Cadre Group-C
कुल पदों की संख्या 5,989 पद
आवेदन शुरू होने की तारीख 13 जून 2026
रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2026
फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2026
आयु सीमा 21 वर्ष से 38 वर्ष (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी)
सैलरी ₹29,200 से ₹92,300 (पे लेवल 8)
आधिकारिक वेबसाइट यहाँ क्लिक करें

 

नर्सिंग ऑफीसर एक्जाम पेटर्न 2026:

 इस परीक्षा को पास करने का सपना देखने वाली उम्मीदवारों को इस परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस को ध्यान से समझना होगा। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित CBT होगी  जिसमें छात्रों से लगभग 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

 परीक्षा की महत्वपूर्ण बातें:

 कल प्रश्न —100 Objective Type (MCQs)

कुल अंक   —  200 मार्क्स 

 समय सीमा  — 120 मिनट 2 घंटे या बोर्ड के नियम अनुसार 60 मिनट एसएससी नियमों के तहत।

 नेगेटिव मार्किंग— इस परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है। 1 गलत उत्तर देने पर 0.50 अंकों की कटौती की जाएगी। 

 विषय अनुसार अंको का विभाजन : 

भाग विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
A सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति (General Intelligence) 25 50
B सामान्य जागरूकता (General Awareness) 25 50
C मात्रात्मक अभियोग्यता / अंकगणित (Quantitative Aptitude) 25 50
D अंग्रेजी भाषा बुनियादी ज्ञान (English Language) 25 50
कुल 4 विषय 100 प्रश्न 200 अंक


 शैक्षणिक योग्यता:

 इस पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से  GNM या B.Sc. नर्सिंग की डिग्री होना चाहिए। और उनका उड़ीसा या भारतीय नर्सिंग परिषद में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। 


OSSSC Nursing Officer 2026 मैं आवेदन कैसे करें?

 आवेदन करने से पहले छात्रों को यह समझना जरूरी है कि आवेदन करते समय छात्रों के द्वारा की गई एक छोटी सी गलती भी फार्म के रिजेक्ट होने का कारण बन सकती है। फॉर्म भरते समय नीचे दिए गए तरीके को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

 सबसे पहले छात्रों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करना होगा।

 उसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे अप्लाई ऑनलाइन या रिक्वायरमेंट नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।

 नोटिफिकेशन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आएगा इस फॉर्म में मांगी गई सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी बिल्कुल ध्यान से भरें ।

 अपने जरूरी दस्तावेज हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को मांगे गए साइज में स्कैन करके अपलोड करें।

 फॉर्म को सबमिट करने से आवेदन फार्म के अंदर अपनी तमाम जानकारी ध्यान से चेक करलें।

 सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखलें।

OSSSC ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026  का आवेदन लिंक यहां दिया गया है।

OSSSC  नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026  के लिए हेल्पलाइन नंबर यहां दिया गया है। 0674- 2597149





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 पदों पर भर्ती, यहाँ देखें योग्यता और डायरेक्ट लिंक।।

  क्या आपकी बैंक में नौकरी करने का सपना देखते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आपके लिए सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफ...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें