सोमवार, 15 जून 2026

UP Rojgar Mela 16 June (भदोही-गोंडा): Sewayojan पोर्टल पर नाम नहीं आ रहा तो क्या करें? जानें सच्चाई।।

UP Rojgar Mela 16 June (भदोही-गोंडा): Sewayojan पोर्टल पर नाम नहीं आ रहा तो क्या करें? जानें सच्चाई।।


अगर आप भी बहुत टाइम से जॉब ना मिल पाने की वजह से परेशान है तो आपके लिए एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल 16 जून 2026 को यूपी के भदोही डीजेडी प्राइवेट आईटीआई, ज्ञानपुर और गोंडा के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय जैसे कई जिलों में सरकार की तरफ से विशाल रोजगार मेला लगने जा रहा है।


 अगर आपके पास भी हाई स्कूल इंटरमीडिएट आईटीआई या ग्रेजुएट की डिग्री मौजूद है और नौकरी ना मिल पाने की वजह से परेशान है, तो यह मेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित होगा। 

 लेकिन अक्सर यह देखने को मिलता है कि उम्मीदवारों को रोजगार मेले की अधूरी जानकारी ही प्राप्त होती है। जिससे युवा परेशान होकर मेले से खाली हाथ लौट आते हैं। 

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको रोजगार मेले की वह चार कड़वी सच्चाइयां और उसके जरूरी सवाल समाधान बताएंगे जिसे अभी तक उम्मीदवार जान नहीं पाए हैं।

 रोजगार मेले को लेकर उम्मीदवारों  के मन में ऐसे बहुत से सवाल उठ रहे हैं जिनका समाधान उनको अभी तक नहीं मिल पाया है। आज अपनी इस पोस्ट के जरिए हम उन उम्मीदवारों के सारे सवालों का जवाब देंगे जो उम्मीदवारों के मन में उठ रहे हैं।

1- सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एरर क्यों आ रहा है और इसका समाधान क्या है?

 जवाब _रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना हर एक उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करते समय कई तरह के एरर जैसे सर्वर एरर, आधार कार्ड ऑलरेडी एग्जिट,  या फिर ओटीपी नॉट रिसीवड का सामना करना पड़ रहा है। 

 इस समस्या का मुख्य कारण और समाधान

 लॉर्ड अधिक होना — एक साथ हजारों उम्मीदवारों के पोर्टल पर आने के कारण सर्वर क्रैश हो जाता है।  इस समस्या को हल करने के लिए सुबह 7:00 से पहले या रात को 10:00 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन करें। उसे समय वेबसाइट बहुत हल्की चलती है।

 आधार ऑलरेडी एग्जिट — रजिस्ट्रेशन करते समय अगर ऐसा लिख कर आ रहा है तो इसका साफ मतलब है क्या आपका आधार पहले कभी किसी स्कूल कॉलेज या पुरानी आईडी से लिंक हो चुका है। ऐसे में नया रजिस्ट्रेशन करने के बजाय  पर जाकर अपने आधार नंबर से पुरानी आईडी रिकवर करें।

 ओटीपी ना आना— अपने मोबाइल का इनबॉक्स खाली रखें और ध्यान दें कि आधार से लिंक मोबाइल नंबर ही चालू हो। डीएनडी सेवा चालू होने पर भी ओटीपी आने में दिक्कत होती है।


 2-सेवायोजन पोर्टल पर रोजगार मेले का ऑप्शन नहीं दिख रहा हो तो क्या करें?

 जवाब —बहुत सारे युवा शिकायत करते हैं कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया है, लेकिन जब वे लॉगिन करते हैं तो उन्हें 16 जून वाले रोजगार  मेला  या कंपनी की लिस्ट दिखाई नहीं देती है। 

 जाने इसकी असली सच्चाई :

 बहुत सारी वेबसाइट में उम्मीदवारों को सिर्फ इतनी ही जानकारी मिलती है सिर्फ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करो और मेले में एंट्री ले लो। लेकिन सच यह है कि जब तक आपकी प्रोफाइल 100% कंप्लीट नहीं होगी तब तक आपको मिले का ऑप्शन ही नहीं दिखाई देगा।

 लोगिन करने के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक भाषा और अनुभव जैसी सभी श्रेणियां को सही-सही भरे।

 जब तक आप अपनी शैक्षिक योग्यता जैसे 10nth  या 12lth  के डॉक्यूमेंट अपलोड करके प्रोफाइल को लॉक नहीं करेंगे कब तक सिस्टम आपको उस नौकरी के योग्य नहीं मन पाएगा। और लिस्ट खाली दिखाई देगी। 

 प्रोफाइल कंप्लीट होने के बाद विद्यापीठ नौकरियां या रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदन करें।

3- वह कौन सा डॉक्यूमेंट है जिसके बगेर रोजगार मेले में एंट्री नहीं मिलेगी?

जवाब— रोजगार मेरे में अक्सर उम्मीदवार अपने सारे सर्टिफिकेट और आधार कार्ड लेकर चले जाते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें गेट से वापस कर दिया जाता है।ऐसा क्यों?

सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट इसके बगैर एंट्री नहीं मिलेगी — जब उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेते हैं तो वहां से एक प्रोफाइल प्रिंट आउट निकलता है। जिसे X-10 फॉर्म रजिस्ट्रेशन कार्ड कहा जाता है। रोजगार मेले  गेट पर अधिकारी सबसे पहले X-10 फॉर्म को चेक करते हैं। इसके बिना आपको अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। 

 मेले में ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट से चेकलिस्ट :

  • X-10 रजिस्ट्रेशन कार्ड सेवायोजन पोर्टल से डाउनलोड किया हुआ।
  • रेज़्यूमे / सीवी (Resume) की चार से पांच कॉपियां क्योंकि आप वहां एक से ज्यादा कंपनियों में इंटरव्यू दे सकते हैं।
  •  आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी।
  •  सभी शैक्षणिक मार्कशीट जैसे हाई स्कूल इंटरमीडिएट ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट आदि की फोटो कॉपी।
  •  चार पासपोर्ट साइज फोटो।

4-10वीं और 12वीं पास युवाओं को वास्तव में कितनी सैलरी मिलती है?

जवाब —दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए — ज़ादातर उम्मीदवारों को लगता है कि रोजगार मेले में आई हुई कंपनियां उन्हें 25,000 से 30,000 रुपए महीना की सैलरी पर हायर करती हैं। लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। इतनी सैलरी सिर्फ उन उम्मीदवारों को मिलती है जिनके पास 3 से 5 साल तक का टेक्निकल अनुभव होता है।

वास्तविक सैलरी का सच:

 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए— यदि आप केवल 10वीं पास हैं तो आपको डिलीवरी बॉय, सिक्योरिटी गार्ड, या मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में हेल्पर की जॉब मिलती है। इसकी वास्तविक इन-हैंड सैलरी ₹9000 से ₹12000 के बीच होती है।

 12वीं पास युवाओं के लिए— 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए डाटा एंट्री, रिटेल स्टोर, एग्जीक्यूटिव, या कस्टमर केयर की जॉब मिलती है। इनकी वास्तविक सैलरी 11000 से 14000 प्रति माह तक होती है। 

 कुछ कंपनियां इसके साथ पीएफ ईएसआई और फ्री रहने या खाने की सुविधा भी देती हैं। जिसे मिलकर CTC ज्यादा दिखने लगता है। और आने वाली रकम ऊपर बताई गई रेंज में होती है। 

5- रोजगार मेले में कंपनी द्वारा कौन से सवाल पूछे जाते हैं?

 जवाब — क्योंकि मेले में आने वाले उम्मीदवारों की संख्या हजारों के हिसाब से होती है इसलिए कंपनियों के पास ज़ादा सवाल पूछने का समय नहीं रहता। वे मात्र 2 से 3 मिनट के अंदर आपका पूरा इंटरव्यू खत्म कर देते हैं। वहां कोई कठिन लिखित परीक्षा नहीं होती सिर्फ कंपनी द्वारा बेसिक सवाल ही पूछे जाते हैं।

अपने बारे में कुछ बताएं (Tell me about yourself)?

 इसमें घबराएं नहीं अपना नाम बताएं आप कहां के रहने वाले हैं अपने शहर का नाम बताएं। अपनी एजुकेशन और अनुभव के बारे में बताएं अगर आपने पहले  कहीं काम कर रखा है।

 क्या आप शिफ्ट में काम कर सकते हैं?

 कंपनियां अक्सर 8 या 12 घंटे की  डे नाइट शिफ्ट में काम कराती हैं।   अगर आप हां कहेंगे तो आपका सिलेक्शन के चांस 90% से ज्यादा बढ़ जाएंगे।

 क्या आप दूसरे शहर में जाकर काम करने के लिए तैयार है?

 रोजगार मेले में बाहर की कंपनियां भी शामिल होती हैं इसलिए वह आपकी सहमति के बारे में जानना चाहती हैं।

 पिछली नौकरी क्यों छोड़ी या इस काम का क्या अनुभव है?

 अगर आप प्रेशर है तो कंपनियों से साफ करें कि मैं प्रेशर हूं लेकिन बहुत जल्दी काम सीख सकता हू। 


 अगर आप भी 16 जून को लगने वाले भदोही या गोंडा के रोजगार मेले में शामिल होने वाले हैं,  तो सुबह 9:00 बजे ही वेन्यू पर पहुंच जाएं। क्योंकि दोपहर होते-होते भीड़ बहुत ज्यादा हो जाती है और ज्यादातर कंपनियां अपने पद भरकर मेले से चली जाती हैं।


नोट — रोजगार मेले से जुड़ी किसी भी तरह की फीस किसी को ना दें यह पूरी तरह से निशुल्क होता है। अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश सेवायोजन की आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें।

 सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट यहां देखें। 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UP Rojgar Mela 16 June (भदोही-गोंडा): Sewayojan पोर्टल पर नाम नहीं आ रहा तो क्या करें? जानें सच्चाई।।

अगर आप भी बहुत टाइम से जॉब ना मिल पाने की वजह से परेशान है तो आपके लिए एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल 16 जून 2026...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें