इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद ज्यादातर छात्र और छात्राएं इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि आगे कौन सा करियर चुने। जिससे उन्हें जल्दी नौकरी मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो जाए। कुछ लोग तो कॉलेज की लंबी डिग्री करना चाहते हैं लेकिन कुछ छात्र ऐसे विकल्प तलाशते हैं, जिन में कम समय में अच्छी कमाई शुरू की जा सके। वर्तमान समय में केवल डिग्री ही सफलता का आधार नहीं है, बल्कि सही स्किल्स और मेहनत भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। अपने इस लेख में हम 12वीं के बाद नौकरी और कैरियर के कुछ ऐसी बेहतरीन विकल्पों के बारे बहुत आसान भाषा में बताएँगे जिन में आप अपनी पसंद और क्षमता के अनुसार शानदार भविष्य बना सकते हैं।
छात्र - छात्राओं के लिए 10 बेहतरीन करियर विकल्प :
1-कमर्शियल पायलट— अगर आप एक विज्ञान के छात्र या छात्रा हैं तो यह सबसे तेजी से लाखों की सैलरी तक पहुंचने वाला करियर ऑप्शन है। इसके लिए आपको कॉलेज की डिग्री नहीं बल्कि CPL लाइसेंस की जरूरत होती है।
2-ट्रैवल कंसलटेंट — यदि आपको नई-नई जगह पर घूमने और वहां की जानकारी रखना पसंद है, तो यह कैरियर सिर्फ आपके लिए है। इस करियर ऑप्शन में आपकी बातचीत करने की कला ही आपकी सबसे बड़ी डिग्री है।
3-मेकअप आर्टिस्ट— यह छात्र - छात्राओं के लिए सबसे बेहतरीन और सैफ करियर ऑप्शन है क्योंकि ग्लैमर और इंडस्ट्री में मेकअप की डिमांड कभी काम नहीं होती। कम समय का कोर्स और एक बेहतरीन पोर्टफोलियो आपको प्रति असाइनमेंट लाखों की कमाई करा सकते हैं।
4-वेडिंग प्लानर— भारत में शादियां एक उद्योग जैसी बनती जा रही है। अगर आपके अंदर मैनेजमेंट और क्रिएटिविटी के गुण मौजूद हैं, तो बिना डिग्री के वेडिंग प्लानर के जरिए अपना कैरियर चमका सकते हैं।
5-फोटोग्राफर — अगर आपको भी फोटो लेने का शौक है, तो वेडिंग, फैशन, और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी ही आपका हुनर की पहचान है। एक अच्छा पोर्टफोलियो आपको बड़ी वेबसाइट से कहीं ज्यादा अच्छा पैसा दिला सकता है।
6-डिजिटल मार्केटिंग— छात्र -छात्राएँ घर बैठे फ्रीलांसिंग के जरिए बहुत अच्छी कमाई कर सकते हैं। आपके अंदर जो भी हुनर मौजूद हो इंस्टाग्राम या यूट्यूब की शॉर्ट वीडियो के जरिए आप अपने ओनर को प्रमोट कर सकते हैं और बहुत अच्छी कमाई कर सकती हैं।
7-इंटीरियर डिजाइनिंग— इंटीरियर डिजाइनिंग ऐसी छात्र छात्राओं के लिए सबसे ज्यादा मांग वाला क्षेत्र है जिन में क्रिएटिव डिजाइनिंग मौजूद है। आप अपने हुनर यह डिजाइन की वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम युटुब फेसबुक पर प्रमोट कर सकते है ताकि आपको बहुत अच्छे आर्डर मिल सके और आपकी कमाई शुरू हो सके।
8-एयर होस्टेस /क्रू मेंबर — आपके अंदर एक बेहतरीन पर्सनैलिटी है और भाषा में आपकी पकड़ बहुत मजबूत है तो एयर होस्टेस और ऐरो प्लेन के क्रू मेंबर मैं कैरियर आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है।
9-सोशल मीडिया मैनेजर — छोटी बड़ी कंपनियों के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल करना एक उभरता हुआ करियर ऑप्शन है। अगर आप सोशल मीडिया की अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप कंपनियों को अपना प्रपोज़ल भेज सकते हैं। अगर कंपनियां आपका प्रपोज़ल एक्सेप्ट करती हैं तो आपको बहुत अच्छी कमाई होना शुरू हो जाएगी।
10-वीडियो एडिटिंग— वीडियो को एडिट करने का विकल्प भी छात्र छात्राओं के लिए बहुत सुनहरा विकल्प है, क्योंकि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ता जा रहे और ऐसे कई बड़े कंटेंट क्रिएटर और ब्रांड है जिनकी वीडियो एडिटिंग करके आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
क्या 12वीं के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है?
अगर आप भी एक आर्ट्स स्टूडेंट है तो अक्सर आर्ट्स स्टूडेंट के मन में यह सोच रहती है 12वीं के बाद वह एक अच्छी सरकारी नौकरी कैसे पाएं। लेकिन सच यह है कि बहुत सारे सरकारी विभाग 12वीं पास छात्र छात्राओं के लिए भर्ती निकालते रहते हैँ।आप इन क्षेत्रों में प्रयास कर सकते हैं।
1-SSC CHSL— इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क जैसे पद होते हैं। अगर आप यह नौकरी पा लेते हैं तो यह आपके करियर के लिए बेहतरीन विकल्प है।
2-इंडियन रेलवे— भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर, क्लर्क के पदों के लिए भर्ती निकलती रहती हैं। जिसमें 12th पास बिना किसी समस्या के आवेदन कर सकते हैं।
3-डिफेंस — 12वीं पास उम्मीदवारों को NDA नेशनल डिफेंस एकेडमी के जरिये सीधे अफसर बनने का मौका मिल पाता है क्योंकि इसकी भर्ती भी अक्सर निकलते ही रहती हैं।
4-स्टेट पुलिस— कांस्टेबल भर्ती में 12वीं पास छात्रों के पास बड़े अवसर होते हैं। सरकार कांस्टेबल के पदों पर बड़ी मात्रा में भर्ती निकालती रहती है।
ये भी पढ़े -यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की तमाम जानकारी और आवेदन लिंक आप यहां देख सकते है
FAQ:
बिना डिग्री के जल्दी पैसा कैसे कमाए?
जवाब — यह सवाल अक्सर बहुत सारे छात्रों के मन में उठता है लेकिन उसके पीछे आपकी मेहनत भी होनी चाहिए। बिना डिग्री के पैसा कमाने के लिए आपको किसी ऐसे हुनर पर ध्यान देना होगा जिसकी मांग वर्तमान समय में भी अधिक है और और भविष्य में भी मांग बढ़ने का अनुमान हो। जैसे मेकअप आर्टिस्ट डिजिटल मार्केटिंग फोटोग्राफी वीडियो एडिटिंग इन क्षेत्रों में आपको काम के बदले पैसा मिलता है ना कि आपकी डिग्री देखी जाती है।
12वीं के बाद सरकारी नौकरी का फॉर्म कब निकलता है?
जवाब — सरकारी नौकरियों के फॉर्म अलग-अलग समय पर आते रहते हैं। और राज्य में पुलिस की भर्तियां तो साल भर निकलती ही रहती हैं। सटीक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर नजर बनाए रखें क्योंकि हम अपनी वेबसाइट में रोज निकलने वाली सरकारी नौकरियों की अपडेट देते रहते हैं। आप हमारी वेबसाइट में जाकर नोटिफिकेशन बेल घंटी के निशान को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं ताकि 12वीं पास के लिए भर्ती की कोई भी अपडेट आपसे मिस ना हो।
हमारी वेबसाइट का लिंक यहां देखें।
12वीं Arts के बाद छात्राओं के लिए बेस्ट कोर्सेज कौन से हैं?
जवाब — 2026 के ट्रेंड के अनुसार लड़कियों के लिए बेस्ट कोर्सेज में ग्राफिक डिजाइनिंग डिजिटल मार्केटिंग सोशल मीडिया मैनेजमेंट इवेंट मैनेजमेंट सबसे लोकप्रिय कॉर्सेज़ हैँ। इसके अलावा जो लड़कियां सिलाई कढ़ाई पेंटिंग में दिलचस्पी रखती हैं, तो वह अपनी डिजाइन की छोटी-छोटी वीडियो बनाकर यूट्यूब इंस्टाग्राम पर रोज अपलोड करती रहे इससे आपको ग्राहक भी मिलेंगे और आपकी कमाई होना भी शुरू हो जाएगी।
ये अभी पढ़े — women-government-jobs-2026: 28000+ पदों पर 12वीं पास महिलाओं के लिए भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन।।
क्या 12वीं के बाद बिना कॉलेज जाए नौकरी मिल सकती है?
जवाब — इसका जवाब है हां क्योंकि आपके डिजिटल युग में बहुत सारी प्राइवेट कंपनियां डिग्री के बजाय आपके पोर्टफोलियो और आपके स्किल को महत्व देती हैं। आप फ्रीलांसिंग कंटेंट क्रिएशन या सेल्स के जरिए बिना कॉलेज जाए भी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें