सोमवार, 15 जून 2026

women-government-jobs-2026: 28000+ पदों पर 12वीं पास महिलाओं के लिए भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन।।

 
UP Anganwadi Bharti 2026

up-anganwadi-bharti-2026: अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहने वाली महिला हैँ, और इंटरमीडिएट पास है तथा अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रही है। तो बहुत जल्द ऐसे ही महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार  बहुत बड़ी संख्या में वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी करने वाली है। 


 दरअसल यूपी में आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता के 7068 और सहायकों के  214540 संविदा के पदों पर भर्ती की जाएगी। बाल विकास सेवा तथा पुष्टआहार आयोग की और से सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को सरकार की तरफ से प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 बाल विकास सेवा एवं पुष्टआहार निर्देशक हर्षिता माथुर ने जिले से भारती के लिए और पदों का ब्यौरा जुटाने के निर्देश दिए हैं। बीते अप्रैल में 62 वर्ष की सेवा पूरी कर लेने के बाद सेवानिवृत हुई आंगनवाड़ी कार्यकरतायें  तथा सहायिकाओ के खाली पदों का सभी जिलों से ब्यौरा लेकर  उन पर भी जल्द ही भर्ती शुरू कर दी जाएगी।

 जिले में खाली पदों की सूची सार्वजनिक स्थलों, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील एवं विकासखंड कार्यालय में चस्पा की जाएगी।  तथा दैनिक समाचार जैसे समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित किया जाएगा। पोर्टल पर भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 

 वर्ष 2024 से गाजीपुर, हाथरस, कन्नौज, मैनपुरी, पीलीभीत,  वाराणसी, में चयन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है इन 6 जिलों में बीते 2 वर्ष में कोई भर्ती न होने पर लगातार नाराज़गी जताई जा रही है।

 उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वैकेंसी 2026 क्वालिफिकेशन:

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए कम से कम 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा महिला अपने निवास स्थान के ग्राम में ही आवेदन करने की पात्र है। 

 किसी ग्राम पंचायत या ग्राम सभा में किसी श्रेणी का पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर  संबंधित न्याय पंचायत में से नियमानुसार चयन किया जाएगा। 

 विज्ञापित पदों के लिए केवल महिलाओं उम्मीदवार की आवेदन कर सकती है।

 आयु सीमा :

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होना अनिवार्य है। 

 आंगनबाड़ी भर्ती 2026 मेरिट लिस्ट और सिलेक्शन प्रोसेस:

 इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना पड़ेगा। 

 विधवा तलाकशुदा या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं  को चयन में वरीयता दी जाएगी। 

 यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए कैसे करें आवेदन?

 उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

 आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।  लेकिन आवेदन करने से पहले आप ऑनलाइन फॉर्म को ध्यान से चेक कर ले। फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत तथा शैक्षणिक योग्यता को ध्यान पूर्वक भरें क्योंकि ऑनलाइन फॉर्म में भरी गई जानकारी चयन के लिए मानय होगी, बाद में कोई ऑफलाइन कागजात स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 वरीयता का लाभ लेने के लिए संबंधित प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।  जैसे विधवा महिला के लिए उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाकशुदा के लिए न्यायलय का विधिक आदेश, तथा आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और निवास के लिए तहसील से जारी डिजिटल हस्ताक्षर वाले ऑनलाइन सत्यापित प्रमाण पत्र।

 यदि आवेदन में कोई गलती या गलत तथ्य  या जालसाज़ी वाले दस्तावेज पाए जाते हैं तो आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।


 यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का फॉर्म कहां से डाउनलोड करें?

जवाब — यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए कोई भी ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करना नहीं होता है। इसके लिए आपको बाल विकास सेवा एवं पुष्टआहार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है।

 बाल विकास की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां देखें।

 उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां देखें।

 यूपी आंगनबाड़ी सहायिका मेरिट लिस्ट 2026 कैसे और कब आएगी?

जवाब — यूपी आंगनबाड़ी सहायिका  की भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। इसकी मेरिट लिस्ट उम्मीदवार की इंटरमीडिएट या उच्च शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर डिस्ट्रिक्ट वाइज तैयार की जाती है।  

 क्योंकि अभी सरकार द्वारा आंगनबाड़ी के 28000 पदों में जिसमें भर्ती की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने के कुछ हफ्तों बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। सभी उम्मीदवार महिलाएं अपने जिले की मेरिट लिस्ट बाल विकास सेवा एवं पुष्टआहार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

 यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2026 की ऑनलाइन आवेदन की डेट क्या है?

जवाब — यूपी आंगनबाड़ी 2026 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख सभी 75 जिलों में अलग-अलग जारी की जाती हैं। बाल विकास सेवा एवं पुष्टआहार विभाग द्वारा सभी जिलों को भर्ती प्रक्रिया तेज करने और अप्रैल 2026  मैं रिटायर हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पदों का ब्यौरा जुटाने के आदेश दिए गए हैं। 

 जल्द ही नए जिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने वाले हैं। हर जिले में आवेदन संबंधित विज्ञापन जारी होने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए 21 दिनों का समय दिया जाता है। उम्मीदवार अपने जिले की सही तारीख देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

women-government-jobs-2026: 28000+ पदों पर 12वीं पास महिलाओं के लिए भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन।।

  up-anganwadi-bharti-2026: अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहने वाली महिला हैँ, और इंटरमीडिएट पास है तथा अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रही है। त...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें