गुरुवार, 18 जून 2026

डॉक्टर बनने का सपना: भारत vs विदेश से MBBS, इन 8 सवालों में छिपा है आपके करियर का सही फैसला।।

MBBS in India vs abroad for Indian students low budget


हर साल लाखों छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीटे कम होने के कारण और प्राइवेट कॉलेज की फीस अधिक होने के कारण बहुत सारे छात्र फिर विदेश से एमबीबीएस करने का ऑप्शन चुनते हैं। ऐसे छात्रों और उनके पैरेंट्स के मन में फिर यह सवाल आता है कि भारत में एमबीबीएस और विदेश में एमबीबीएस करने में क्या अंतर है? और विदेश में एमबीबीएस करने के बाद भारत में डॉक्टर बनने के लिए कौन सी परीक्षा पास करना जरूरी होती है और उसे परीक्षा का मतलब क्या है। 


 अपने इस लेख में हम इन सभी  08 सवालों का जवाब आपको बहुत आसान भाषा में देंगे  ताकि आपके मन में उठी यह दुविधा पूरी तरह दूर हो जाए।

 1-भारत में एमबीबीएस करने के फायदे:

  •  भारतीय मेडिकल सिस्टम की बेहतर समझ — भारत में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को देश की स्वास्थ्य व्यवस्था बीमारियों और मरीजों की बहुत अच्छी समझ हो जाती है। जो आगे चलकर उनकी प्रैक्टिस में बहुत आसानी  पैदा करती है।
  •  भारत में सीधे प्रैक्टिस का अवसर — भारत में एमबीबीएस पूरा करने के बाद छात्र सीधे मेडिकल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना शुरू कर देते हैं।
  •  भाषा और संस्कृति की समझ— भारतीय छात्रों को भारतीय मरीजों से संवाद करने में बहुत आसानी होती है। क्योंकि छात्र स्थानीय भाषा और सामाजिक परिस्थितियों को अच्छे से समझते हैं।
  •  डिग्री की मान्यता आसान होना — भारत में मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से प्राप्त एमबीबीएस की डिग्री देश भर में स्वीकार की जाती है। और भारतीयों को डिग्री लेने के बाद अलग से कोई परीक्षा भी नहीं देनी होती है।

 2-विदेश में एमबीबीएस करने के फायदे:

  •  भारत के मुकाबले फीस कम होना— रूस, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और फिलिपींस जैसे देशों में एमबीबीएस की फीस भारत की तुलना में बहुत कम होती है। ऐसे में जिन छात्रों को भारत के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाता वे बाहर जाकर एमबीबीएस करना पसंद करते हैं।
  •  प्रवेश प्रक्रिया का आसान होना— बहुत सारे देशों में प्रवेश के लिए केवल NEET पास करना जरूरी होता है। अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ती इसलिए भी ज्यादातर छात्र विदेश में एमबीबीएस करना अच्छा समझते हैं।
  •  आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर — कई विदेशी विश्वविद्यालय में आधुनिक लैब तकनीक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की  शिक्षा प्रदान करते हैं।
  •  वैश्विक अनुभव मिलना — विदेश में पढ़ाई करने से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय वातावरण में सीखने और काम करने का अनुभव मिलता है कुछ छात्र इसलिए भी विदेश से एमबीबीएस करना जरूरी समझते हैं।

 3-भारत और विदेश में एमबीबीएस करने के बीच मुख्य अंतर:WKLS

आधार (विषय) भारत में एमबीबीएस विदेश में एमबीबीएस
प्रवेश परीक्षा NEET और काउंसलिंग अधिकतर देशों में NEET क्वालीफाई
फीस सरकारी कॉलेज में कम, निजी कॉलेजों में ज्यादा अधिकतर देशों में कम
भाषा हिंदी, अंग्रेजी कई देशों में अंग्रेजी, कुछ में स्थानीय
मरीज का अनुभव भारतीय मरीजों के साथ विदेशी मरीजों के साथ
प्रैक्टिस भारत में प्रैक्टिस की सीधी प्रक्रिया अतिरिक्त परीक्षा आवश्यक


ये भी पढ़े —सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! पंजाब बिजली विभाग (PSPCL) में 3000 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई।।

4- विदेश में एमबीबीएस करने के बाद भारत में कौन सी परीक्षा देनी होती है?

 बाहर से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को भारत में डॉक्टर के रूप में प्रेक्टिस करने के लिए Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) या फिर भविष्य में लागू होने वाली परीक्षा पास करनी होती है। भविष्य में इस परीक्षा को बदलकर  National Exit Test (NExT) परीक्षा भी किया जा सकता है।

5- FMGE या NExT देना क्यों जरूरी है?

 यह परीक्षा लेने का मतलब यह सुनिश्चित करना है कि विदेश से एमबीबीएस पास करके आए छात्र भारत के मेडिकल मनको के अनुसार योग्य है या नहीं।

  •  परीक्षा का उद्देश्य:

  1.  मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना।
  2.  मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  3.  यह जांचना की छात्रा भारत में चिकित्सा सेवा देने के लिए योग्य है या नहीं।
  4.  सभी डॉक्टरों के लिए एक समान गुणवत्ता मानक बनाए रखना।

6- क्या विदेश में एमबीबीएस करने वाले छात्र भारत में डॉक्टर बन सकते हैं?

 यदि छात्र ने मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस किया है और FMGE या NExT जैसी आवश्यक परीक्षा पास कर ली है, तो वे भारत में मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्राप्त करके डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करना शुरू कर सकता है।

7- भारत में एमबीबीएस करना बेहतर है या विदेश में एमबीबीएस करने में फायदा है?

 यह पूरी तरह छात्र की परिस्थितियों और उसके बजट पर तथा करियर के लक्ष्य पर निर्भर करता है।

  •  भारत में एमबीबीएस करना आसान हो सकता है यदि— 

  1.  सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल जाए। 
  2.  यदि छात्र भारत में ही कैरियर बनाना चाहते हैं।
  3.  छात्र अगर भारतीय चिकित्सा व्यवस्था में अनुभव प्राप्त करना चाहते हों।

  •  विदेशी से एमबीबीएस बेहतर हो सकता है यदि

  1.  भारत में छात्र को सीट नहीं मिल रही हो।
  2.  भारतीय प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की ज्यादा फीस भरना कठिन हो।
  3.  अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा और अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

 8-भारत में एमबीबीएस की फीस और विदेश में एमबीबीएस की फीस में कितना अंतर होता है?

  •  भारत की एमबीबीएस की फीस और विदेश में एमबीबीएस की फीस में काफी बड़ा अंतर होता है। भारत के सरकारी कॉलेज की फीस नाम मात्र ₹10,000 से लेकर 7.5 लाख रुपए तक हो जाती है। 
  •  वहीं प्राइवेट मेडिकल कॉलेज का खर्चा 50 लाख से लेकर 1.5 करोड़ तक पहुंच जाता है। जो एक  मिडिल क्लास परिवार के लिए बहुत बड़ी रकम है।
  •  इसके विपरीत विदेश में जैसे रूस, कजाकिस्तान, जॉर्जिया, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और फिलिपींस आदि देशों में 6 साल की पढ़ाई का खर्च हॉस्टल का खर्च और खाने पीने का खर्चा मिलकर 15 लाख से 40 लाख तक का खर्चा होता है।
  •  यह एक बहुत बड़ा कारण है कि भारतीय छात्र विदेश में एमबीबीएस करना  पसंद करते हैं।

निष्कर्ष 

 भारत और विदेश दोनों ही जगह एमबीबीएस करने के अपने-अपने फायदे और साथ में चुनौतियां भी हैं। यदि छात्र को भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है, तो यह एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। वहीं जिन छात्रों को सीट नहीं मिलती या फिर जो कम पैसों में मेडिकल शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उन छात्रों के लिए विदेश में एमबीबीएस एक बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन विदेश में एमबीबीएस करने के बाद भारत में डॉक्टर के रूप में प्रेक्टिस करने के लिए छात्रों को FMGE या NExT जैसी परीक्षा पास करना अनिवार्य है। ताकि देश में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

डॉक्टर बनने का सपना: भारत vs विदेश से MBBS, इन 8 सवालों में छिपा है आपके करियर का सही फैसला।।

हर साल लाखों छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। लेकिन भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेज की सीटे कम होने के कारण और प्राइवेट कॉलेज की फ...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें