मंगलवार, 9 जून 2026

NALCO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवरत्न कंपनी में निकली 268 बंपर वैकेंसी, कल है आवेदन की आखिरी तारीख।।

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपकी तलाश अब पूरी होने जा रही है। जी हाँ, बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाला है। नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में करियर बनाने का यह एक बेहतरीन मौका है।


भारत सरकार के इस नवरत्न PSU NALCO ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 तय की गई है।

ये सरकारी भर्तियां मुख्य रूप से NALCO के दामनजोड़ी (ओडिशा) स्थित माइंस और रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के लिए  निकाली गई हैं।

 

पदों का विवरण:

पद का नाम पदों की संख्या
Supt JOT ऑपरेटर 55 पद
Supt JOT फिटर 12 पद
Supt JOT इलेक्ट्रिकल 35 पद
Supt JOT लैबोरेट्री 06 पद
Supt JOT इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 10 पद
ऑपरेटर HEMM ग्रेड-III 06 पद
माइनिंग मेट ग्रेड -III (Mining Mate) 21 पद
जूनियर फोरमैन - माइंस (Jr. Foreman) 08 पद
जूनियर फोरमैन इलेक्ट्रिकल - (Jr. Foreman) 03 पद
ऑपरेटर ग्रेड - III 54 पद
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल ग्रेड - III 35 पद
टेक्नीशियन फिटर ग्रेड - III 13 पद
कुल पद: 268

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया:

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले NALCO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर कैरियर सेक्शन में जाकर Recruitment of Non-Executive Personnel पर क्लिक करना होगा।
  • अपना ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स को सही से भरें।
  • उसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके सही से अपलोड करें।
  • आखिर में आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • अब फॉर्म की सारी डिटेल्स चेक करने के बाद सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

सैलरी (Salary):

NALCO एक नवरत्न सरकारी कंपनी है इसलिए यहां सैलरी और बाकी सुविधाएं काफी अच्छी हैं। सभी चयनित उम्मीदवारों को 2 अलग-अलग ग्रेड के तहत सैलरी दी जाएगी।

  • T0 ग्रेड (इंडक्शन लेवल): ₹29,500 से लेकर ₹70,000 तक सैलरी दी जाएगी।
  • S0 ग्रेड (जूनियर फोरमैन): ₹36,650 से लेकर ₹1,15,000 तक सैलरी दी जाएगी।

इसके अलावा बेसिक सैलरी के साथ DA, HRA और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी मिलती रहेंगी।

कौन कर सकता है अप्लाई :

 ऑपरेटर और टेक्नीशियनइच्ठुक उम्मीदवार को हाई स्कूल पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड जैसे फिटर इलेक्ट्रिशियन, मोटर व्हीकल, में ITI और अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए। कुछ पदों के लिए भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा गया है।

 माइनिंग मेट— दसवीं पास होने के साथ-साथ  DGMS द्वारा जारी माइनिंग मेट सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

 जूनियर फोरमैन — संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच मीनिंग इलेक्ट्रिकल में फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा — इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 27 से 40 साल तक होना चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवार को आयु सीमा में छूट मिलेगी।



👉 NALCO रिक्वायरमेंट 2026 नोटिफिकेशन यहां से चेक करें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! विधान भवन और अग्निशमन रक्षक के पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन।।

  अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें