बुधवार, 10 जून 2026

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! विधान भवन और अग्निशमन रक्षक के पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन।।

 


अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। 


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने सचिवालय  प्रशासन विभाग के अंतर्गत विधान भवन रक्षक के लिए 120 पद और अग्निशमन रक्षक के लिए 50 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 आयोजन और महत्वपूर्ण तिथियां:

आयोजन तिथि
विज्ञापन की तारीख 10-04-2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा होने की शुरुआती तारीख 09-06-2026
आवेदन शुल्क जमा होने की अंतिम तारीख 29-06-2026
शुल्क मिलन व आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 06-07-2026
लिखित मुख्य परीक्षा बाद में बताया जाएगा
शारीरिक मापन में दक्षता परीक्षण लिखित परीक्षा परिणाम के पास सूचित किया जाएगा।

 आवेदन के लिए जरूरी नियम और शर्तें :

 इस भर्ती में आवेदन के लिए सभी उम्मीदवारों का PET-2025 शामिल होना और वेलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया के लिए लॉगिन केवल  PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर आए OTP के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार का इंटरमीडिएट में पास होना या फिर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है।

आयु सीमा :

 इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सामान्य  (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की आयु  18 से 40 वर्ष के बीच  निर्धारित की गई है। वहीँ SC, ST और OBC उत्तर प्रदेश के निवासी  उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियम के अनुसार अधिकतर आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। 

 शारीरिक मापदंड :

पैरामीटर पुरुष UR/OBC/SC पुरुष ST महिला UR/OBC/SC महिला ST
न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी 160 सेमी 152 सेमी 147 सेमी
छाती बिना फुलाये 84 सेमी 82 सेमी लागू नहीं लागू नहीं
छाती का विस्तार न्यूनतम 5 सेमी न्यूनतम 5 सेमी लागू नहीं लागू नहीं
वजन लागू नहीं लागू नहीं 45 से 58 KG 45 से 58 KG

 

आवेदन प्रक्रिया:

 सबसे पहले UPSSSC आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल ईमेल से OTP द्वारा लॉगिन करें।

अब Fireman / Vidhan Bhavan Guard Recruitment 2026 के लिंग पर क्लिक करें।

 फार्म में अपनी सभी जानकारियां जैसे नाम पढ़ाई आदि ध्यान से भरे।

 सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर  मांगे गए साइज में सही से स्कैन करके अपलोड करें। 

 ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।

 फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट का नोटिफिकेशन लिंक यहां देखें।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! विधान भवन और अग्निशमन रक्षक के पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन।।

  अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें