दरअसल सरकार ने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए विदेश में सरकारी रास्ते से नौकरी पाने का सबसे बेहतरीन मौका प्रदान किया है।
भारत इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत इजराइल में होम बेस्ड केयर गीवर की बहुत ज्यादा मात्रा में भर्तियां निकली है। भारतीय शासन के कौशल विकास और रोजगार विभाग ने इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत कुल 3.500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें चयनित युवाओं को हर महीने लगभग ₹2.00.000 का भारी भरकम सैलरी पैकेज मिलेगा।
रहने और खाने का भी पूरा खर्च उठाएगी कंपनी:
जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक यह जॉब शुरुआती 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर दी जाएगी। इसे बाद में आगे भी बढ़ाया जा सकता है। युवाओं को हर महीने लगभग ₹2.00.000 का वेतन मिलेगा। टैक्स और दूसरी सरकारी कटौती के बाद उम्मीदवार के हाथ में करीब 1.99.770 आएंगे।
इसके साथ ही इजरायल की कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को रहने के लिए मकान और भोजन की मुफ्त सुविधा भी दी जाएगी। फ्री मेडिकल इंश्योरेंस के साथ ही 1 साल में 16 दिनों की छुट्टियां भी मिलेगी। कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन काम करना होगा।
कौन कर सकता है अप्लाई जानिए पूरी योग्यता:
इस भर्ती के लिए भारत सरकार ने कुछ कड़े नियम तय किए हैं।
उम्र सीमा— आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 25 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
योग्यता — आवेदन कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है और इंटरमीडिएट में अंग्रेजी जरूर पढ़ा होना चाहिए।
वैलिड प्रमाण पत्र — उम्मीदवार के पास काम से कम 3 साल की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट जरूर होना चाहिए।
शारीरिक मापदंड — उम्मीदवार की लंबाई 1.5 मीटर और उम्मीदवार का वजन 45 किलो से ज्यादा होना चाहिए।
प्रोफेशनल क्वालीफिकेशन— प्रोफेशनल क्वालीफिकेशन की बात करें तो उम्मीदवार के पास 990 घंटे का केयर गिविंग सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
अगर आपने नर्सिंग (BSC Nursing), GNM, ANM, या फिजियोथैरेपी का कोर्स किया हुआ है तो आप इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं।
ऐसे होगा सिलेक्शन:
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। सबसे पहले युवाओं को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद सरकारी अफसर आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे। कागराज सही पाए जाने पर आपका मेडिकल टेस्ट और पुलिस वेरीफिकेशन होगा।
सबसे आखिर में इजरायल के एंपलॉयर वीडियो कॉलिंग के जरिए इंटरव्यू लेंगे। इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों को सीधा इसराइल जाने का मौका मिलेगा।
ज़रूरी सुचना :
छत्तीसगढ़ के रोजगार विभाग में उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की हिदायत भी दी है। किसी भी जानकारी के लिए आप जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग के मालवीय नगर चौक स्थित दफ्तर जा सकते हैं।
1-या फिर उनके आधिकारिक फोन नंबर 0788-2323504 कॉल भी कर सकते हैँ।
2-या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैँ

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें