मंगलवार, 9 जून 2026

कमाल का मौका! कर्नाटक पुलिस में 3,395 कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए भी सीटें; ऐसे करें अप्लाई।।

अगर आप भी कर्नाटक से हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल की आधिकारिक साइट से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल कर्नाटक राज्य पुलिस विभाग ने 8 जून 2026 से कांस्टेबल के खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले प्राधिकरण ने राज्य भर में कैडर के अंतर्गत 3,395 पुलिस कांस्टेबल भर्ती पदों के लिए अधिसूचना जारी की थी।


कुल पदों की संख्या: 3,395
पुरुष के लिए 2266 पद
महिलाओं के लिए 755 पद
सेवारत पुरुषों के लिए 25 पद
सेवारत महिलाओं के लिए 82 पद
ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 35 पद

सभी इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

KSP कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2026: मुख्य बिंदु:
3395 पुलिस कांस्टेबल सिविल पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पीडीएफ फाइल डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्नाटक पुलिस भर्ती 2026 लिंक:
(यहाँ से डाउनलोड करें)

कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें :

कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल 2026 की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 8 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। आप नीचे पोस्ट में निम्नलिखित तारीखों को चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 8 जून 2026
ONLINE आवेदन की अंतिम तारीख 3 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 4 जुलाई 2026
लिखित परीक्षा की तारीख 2 अगस्त 2026

कर्नाटक पुलिस भर्ती 2026: पदों की पूरी जानकारी:

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में लगभग 3,395 पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। आप आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर जाकर पदों की विषयवार विवरण देख सकते हैं।

कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया:

सभी इच्छुक उम्मीदवार सिर्फ एक ही जिले या यूनिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल 2026 भर्ती के आवेदन के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

https://cetonline.karnataka.gov.in/kea/

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर KEA भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगे गए सभी विवरण को ध्यान से भरें।
  • आवेदन के लिए मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके फॉर्म के अंदर अटैच करें।
  • डॉक्यूमेंट अटैच करने के बाद फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट कर दें।
  • और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें।

कर्नाटक पुलिस 2026 के लिए चयन प्रक्रिया:

कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल 2026 के पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत इच्छुक उम्मीदवारों का कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल पद के लिए सिलेक्शन कैसे होगा, आइये इसको आसान भाषा में समझते हैं।

  • लिखित परीक्षा: कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल 2026 पद के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफलाइन ओएमआर (OMR) परीक्षा देनी होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, भूगोल, इतिहास, मानसिक दक्षता, और नैतिकता से संबंधित लगभग 100 प्रश्न आएंगे।
  • शारीरिक परीक्षा: लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में सहनशक्ति परीक्षण (ET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से भी गुज़रना होगा।
  • ऊंचाई की आवश्यकता (सामान्य पुरुष): न्यूनतम 168 सेमी होनी अनिवार्य है।
  • ऊंचाई की आवश्यकता (सामान्य महिला / ट्रांसजेंडर): न्यूनतम 157 सेमी होनी अनिवार्य है।
  • मेडिकल परीक्षण: शारीरिक परीक्षा में पास होने वाले सभी उम्मीदवारों का अंत में मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य मूल्यांकन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

12वीं के बाद कौन सी सरकारी नौकरी का फॉर्म भरें? छत्तीसगढ़ में ₹62,000 सैलरी वाली इन 2 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जल्द करें आवेदन।।

छात्र -छात्राएं यह सोचकर परेशान रहते हैं कि 12वीं पास करने के बाद कौन सी नौकरी आसानी से मिल सकती है।  यह चिंता तब ज्यादा बढ़ जाती है जब छात्...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें