अगर आप झारखंड से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC झारखंड जेल वार्डर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है।
अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती झारखंड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा JKCE-2025 के तहत आयोजित कराई जा रही है।
कोर्ट के फैसले के बाद फिर खुले आवेदन:
आयोग के अनुसार ऊपरी आयु सीमा से जुड़े मामले में की सुनवाई और 14 मई को जारी कोर्ट के आदेश के बाद भर्ती प्रकिर्या का संशोधित कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत आवेदन की प्रक्रिया को दोबारा खोला गया है। ताकि योग्य अभ्यर्थी आसानी से आवेदन कर सकें।
महत्वपूर्ण तारीखें :
आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून 2026 निर्धारित की गई है।
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 22 से 24 जून 2026 निर्धारित की गई है।
लगभग 1733 पदों पर होगी भर्ती :
JSSC इस भर्ती अभियान के जारी जेल वार्डर के लगभग 1733 पदों पर भर्ती की जाएगी।
पुरुष उम्मीदवार के लिए 1634 पद निर्धारित किए गए हैं।
महिला उम्मीदवार के लिए 64 पद निर्धारित किए गए हैं।
अन्य श्रेणी जैसे आरक्षित वर्ग के लिए कुछ शेष पद निर्धारित किए गए हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकार के नियम अनुसार छूट दी जाएगी।
महिला उम्मीदवार:
महिला उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 148 सेमी होना अनिवार्य।
चयन प्रक्रिया :
वार्डर भर्ती के लिए चयन कई चरणों में किया जाएगा।
सबसे पहले चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षा PET लिया जाएगा।
उसके बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी।
उसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
आवेदन प्रकिर्या :
सभी उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। https://jssc.jharkhand.gov.in/
JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें.
उसके बाद ऑनलाइन आवेदन फार्म ध्यान से भरे।
मांगे गए आपसे एक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करें।
फॉर्म को ध्यान से सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखलें।
- JSSC झारखण्ड आधिकारिक वेबसाइट का लिंक (https://jssc.jharkhand.gov.in/)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें