अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और नौकरी न मिल पाने की वजह से परेशान है तो आपके लिए उत्तर प्रदेश से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल पूरे उत्तर प्रदेश में इस महीने अलग-अलग तारीखों में रोजगार मेले लगने जा रहे हैं। इन मेलों में अलग-अलग कंपनियों में हायरिंग के लिए 6000 से ज्यादा खाली पदों पर योग्य उम्मीदवार को जॉब के लिए चुना जाएगा। इस महीने की आखिरी तारीख यानी की 30 जून 2026 तक अयोध्या, महोबा, बहराइच, कानपुर देहात, मुरादाबाद समेत विभिन्न शहरों में रोजगार मेला आयोजित किए जाएंगे। इस पोस्ट के माध्यम से आप इन मेलों की तारीख और आयोजन स्थान की जानकारी नोट करके अपने पास रख सकते हैं।
इन मेलों के जरिए प्रेशर कैंडिडेट जिन्होंने अभी-अभी नौकरी ढूंढना शुरू ही किया था खासकर उन लोगों के लिए एक बहुत बढ़िया मौका है। इसके अलावा अगर आप अनुभवी हैं तब भी इस मेले में आसानी से जॉब पा सकते हैं। 8 जून 2026 को अयोध्या और महोबा में यह रोजगार मेला लगेगा। वही 9 जून 2026 को रामपुर बहराइच भदोही और संत रविदास नगर में भी रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसी तरह अलग-अलग शहरों में तेरा रोजगार मेले आने वाले दिनों में लगने जा रहे हैं।
नौकरी की पूरी डिटेल: जानिए तारीख, जगह, वैकेंसी और एड्रेस:
8 जून 2026 को महोबा के जिला रोज़गार कार्यालय में 100 खाली पदों को भरने के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा।
8 जून 2026 को अयोध्या के राजकीय आईटीआई परिसर, बेनीगंज, में 1205 खाली पदों को भरने के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा।
9 जून 2026 को रामपुर के जिला सेवायोजन कार्यालय में 50 खाली पद भरे जाएंगे।
9 और 10 जून 2026 को बहराइच के विकास खंड परिसर जरवल फखरपुर, रोज़गार मेले में 160 खाली पदों को भरा जाएगा।
9 जून 2026 को भदोही के संत (रविदास नगर) डीजेडी प्राइवेट आईटीआई कैंपस ज्ञानपुर रोज़गार मेले में 1428 खाली पदों को भरा जाएगा।
11 और 12 जून 2026 को बहराइच के विकास खंड परिसर रिसिया एंव शिवपुर रोजगार मेले में 155 खाली पदों को भरा जाएगा।
11 जून को कानपुर देहात के मंगलम प्राइवेट आईटीआई माती मुरीदपुर रोजगार मेले में 565 पदों को भरा जाएगा।
11 जून 2026 को बागपत के स्यादवाद हायर एजुकेशन एंड रिसर्च रोजगार मेले में 1169 खाली पदों को भरा जाएगा
12 जून को अयोध्या के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, परिसर, लालबाग रोजगार 500 खाली पदों को भरा जाएगा।
13 जून 2026 को मुरादाबाद के 12 एचबी क्लाइड गार्डन निकट आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल रामपुर रोड रोजगार मेले में 150 पदों को भरा जाएगा।
16 जून 2026 को भदोही संत रविदास नगर के डीजेडी आईटीआई इश्नघपुर, ज्ञानपुर रोजगार मेले में लगभग 400 पदों को भरा जाएगा।
23 जून 2026 को भदोही के संत रविदास नगर, डीजेडी आईटीआई कैंपस इश्नघपुर ज्ञानपुर रोजगार मेले में 300 खाली पदों को भरा जाएगा।
30 जून 2026 को अयोध्या के राजकीय आईटीआई परिसर, बेनीगंज, रोजगार मेले में 500 खाली पदों को भरा जाएगा।
आवेदन शुल्क
सबसे अच्छी बात यह है कि इन रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए आपको किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। आप बिल्कुल निशुल्क रोजगार मेले में पहुंची कंपनियों के हायरिंग प्रोसेस में शामिल हो सकते हैं।
रोजगार मेला के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आप जिस भी पद के लिए अप्लाई कर रहे हैं उसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके लिए रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। https://rojgaarsangam.up.gov.in/RojgaarMela
जब आप रोजगार संगम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर के होम पेज पर आएंगे तो आपको होम पेज पर ही थोड़ा नीचे के साइड रोजगार मेले का ऑप्शन दिखाई देगा आप उस ऑप्शन में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण नियम: जानिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट, उम्र सीमा और सैलरी:
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। अधिकतर उम्र पद के अलग-अलग तय की गई है।
इसके अलावा सैलरी भी अलग-अलग पद के हिसाब से अलग-अलग प्रदान की जाएगी।
रोजगार मेले में जाते समय अपने सभी डॉक्यूमेंट जैसे हाई स्कूल की मार्कशीट, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, अपडेट सी वी साथ में जरूर लेकर जाएं। इंटरव्यू से लेकर आगे जॉइनिंग के लिए आपको इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।
- रोज़गार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां दिया गया है https://rojgaarsangam.up.gov.in/RojgaarMela

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें