अगर आप भी सरायकेला जिले से हैं और नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल सरकार ने सरायकेला जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। जिसमे की GSF गार्ड कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान तथा सुपरवाइजर के पदों पर भारती के लिए सरायकेला जिले में 9 विकास खंडो में विशेष रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह भर्ती अभियान 8 जून 2026 से लेकर 18 जून 2026 तक चलेगा। जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती शिविर क्षेत्र :
भर्ती कार्यक्रम के तहत यह रोजगार मेल—
8 जून 2026 को कुकड़ू में लगाया जाएगा।
9 जून 2026 को नीमडीह मैं लगाया जाएगा।
10 जून को आइक्लागढ़ में लगाया जाएगा।
11 जून को चांडिल में लगाया जाएगा।
13 जून को राजनगर में लगाया जाएगा।
15 जून को गम है गम्हरिया क्षेत्र में लगाया जाएगा।
16 जून को कुचाई क्षेत्र में लगाया जाएगा।
17 जून को खरसावां क्षेत्र में लगाया जाएगा।
18 जून को सरायकेला प्रखंड कार्यालय परिसर में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता:
कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने बताया है कि सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों के लिए हाई स्कूल से ग्रेजुएट तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों की पात्रता की जांच के बाद लिखित परीक्षा,शारीरिक दक्षता परीक्षण तथा मानसिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा।
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का चयन कंपनी के निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। और कंपनी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के साथ रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
राजेंद्र तिवारी जी ने जिले के युवाओं से यह अपील करते हुए कहा है कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने नजदीक भर्ती शिविर में इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर को एक नई दिशा दें।
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से भर्ती शिविर में पहुंचकर ही किया जाएगा।
इस रोजगार शिविर की बाकी डिटेल आप दिए गए इस लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
https://seraikela.nic.in/

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें