बुधवार, 17 जून 2026

UPSSSC Notification 2026: PET स्कोरकार्ड वाले उम्मीदवार यहाँ करें आवेदन, अंतिम तिथि 6 जुलाई।।

यूपी ब्लॉक ऑर्गेनाइजर भर्ती 2026: सैलरी और करियर स्कोप


अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश में UPSSSC की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  UPSSSC प्लाटून कमांडर और ब्लॉक  ऑर्गेनाइजर की भर्ती के लिए आवेदन आज 16 जून 2026 से  शुरू कर दिए गए हैं। 


 जो भी इच्छुक उम्मीदवार प्लाटून कमांडर या ब्लॉक ऑर्गेनाइज के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

 हाइलाइट्स :

  •  आवेदन शुरू होने की तारीख —16 जून 2026.
  •  आवेदन करने की आखिरी तारीख _6 जुलाई 2026.
  •  कुल पदों की संख्या— 295.
  •  आयु सीमा— 21 वर्षों 45 वर्ष के बीच।
  •  शैक्षणिक योग्यता —PET 2025 स्कोरकार्ड, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, राष्ट्रीय कैडेट कोर का B प्रमाण पत्र।
  •  आधिकारिक वेबसाइट— https://upsssc.gov.in/

 कितने पदों पर होगी भर्ती: इस भर्ती प्रकिर्या के तहत राज्य में कुल 295 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें प्लाटून कमांडर के लिए 52 पद और ब्लॉक ऑर्गेनाइज के लिए 241 पद निर्धारित किए गए हैं।


ये भी पढ़ेUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! विधान भवन और अग्निशमन रक्षक के पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन।।

 आयु सीमा :

 इस पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

 शैक्षणिक योग्यता:

  •  इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास PET- 2025 का स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
  •  इसके साथ ही उम्मीदवार ने भारत के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक ग्रेजुएशन की डिग्री पास की हो। 
  • साथी उम्मीदवारों ने प्रादेशिक सेवा में 2 साल सेवा दी हो। 
  • या राष्ट्रीय कैडेट कोर का B प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया हो।

 चयन प्रक्रिया :

 इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानदंड व शारीरिक्त परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

 लिखित परीक्षा में उम्मीदवार से भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राजव्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत एवं विश्व का भूगोल आदि विषयों से संबंधित  100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

 यह परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक का नेगेटिव मार्किंग भी लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़े— UPSSSC ASO ARO Recruitment 2026: पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन की नई लास्ट डेट जारी।।

 कैसे करें आवेदन?

 इस पद के आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

 होम पेज में जाकर UPSSSC वाले भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें उसे ध्यान से चेक करें।

 आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्र सीमा, अपनी पात्रता और शैक्षणिक योग्यता की  जांच करें।

 आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से भरे और मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

 यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

 आखिर में आवेदन फार्म को ध्यान से चेक करके सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखलें।

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां देखें।


ये भी पढ़े — UP पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका! UPSSSC ने निकाली आबकारी सिपाही की भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई।।


UPSSSC प्लाटून कमांडर फिजिकल टेस्ट की तैयारी कैसे करें?

UPSSSC प्लाटून कमांडर की शारीरिक दक्षता परीक्षण PET को पास करने के लिए आपको मुख्य परीक्षा के साथ-साथ शुरुआत से ही तैयारी करनी पड़ेगी। आपको शुरुआत से ही दैनिक दौड़ और शारीरिक अभ्यास पर ध्यान देना होगा।

 4.8 किमी की दौड़ पुरुषों के लिए 25 मिनट में और 

 2.4 किमी की दौड़ महिलाओं के लिए 14 मिनट में होती है।


 शारीरिक दक्षता परीक्षा PET की तैयारी कैसे करें?

  •  पहले सप्ताह में 15 से 20 मिनट हल्की जॉगिंग करें फिर धीरे-धीरे टाइम और दूरी बढ़ते जाएं।
  •  दौड़ते समय हमेशा नाक से सांस लें और मुंह से सांस छोड़ें इससे आप जल्दी नहीं थकेंगे।
  •  आप एक स्टॉपवॉच का प्रयोग करें और यह तय करें कि 25 मिनट में आपने कितनी दूरी तय की।
  •  दौड़ने से पहले 5 से 10 मिनट पहले स्ट्रेचिंग और वार्म- अप जरूर करें ताकि दौड़ते समय पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव ना आए।
  •  एक्सरसाइज में स्क्वैट्स, लंजेस, और जंपिंग रोल करें।
  •  सप्ताह में एक दिन आराम जरूर करें ताकि शरीर की मांसपेशियां रिकवर हो जाए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPSSSC Notification 2026: PET स्कोरकार्ड वाले उम्मीदवार यहाँ करें आवेदन, अंतिम तिथि 6 जुलाई।।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश में  UPSSSC की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें