उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने असिस्टेंट इस्टेटीस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है।और इसमें आवेदन के पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। अब इसमें कुल पदों की संख्या 1556 कर दी गई है। जिन भी योग्यवर अभ्यर्थियों ने इन पदों पर आवेदन नहीं किया था उनके लिए यह बेहतरीन मौका है।
जिन भी अभ्यर्थियों ने इन पदों पर अभी तक आवेदन नहीं किया है वह सभी अभियान 18 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं और अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। अब इसमें आवेदन फीस जमा करने की तारीख भी बढ़ा दी गई है जो की 25 में तय हुई है।
आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक बहुत सारे विभागों में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा भर्तियां योजना विभाग के अर्थ एवं संख्या विभाग में निकाली गई है। इसके अलावा भी कई क्षेत्रों में पदों की संख्या बढ़ाई गई है जैसे उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन, कृषि, चिकित्सा पशुपालन, और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड जैसे कई बड़े पदों पर नौकरियां निकाली गई है।
जिसमें विकलांग जनों और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए आरक्षण की पूरी जानकारी भी नोटिस में दी गई है।
कौन कार सकता हर आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालो से गणित, गणित संख्ययिकी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र या फिर संख्ययिकी पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना कंपलसरी है। सभी उम्मीदवारों को देवनागरी हिंदी भाषा की भी नॉलेज होनी चाहिए। और सभी उम्मीदवार UP PET 2024 परीक्षा पास होने चाहिए।
जिन अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या कंप्यूटर का सर्टिफिकेट होगा उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2024 तक न्यूनतम 21 साल की होनी चाहिए। वही आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के ज़रिए में होगा जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अगर आप भी इस जॉब के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले दी गई वेबसाइट को खोलकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें - upsssc.gov.in

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें