बुधवार, 17 जून 2026

डिजिटल मीडिया करियर गाइड: News24 में नौकरी का मौका और भविष्य से जुड़े 5 बड़े सवालों के सच, जो हर युवा को जानने चाहिए।।

digital media skills required for content writers 2026


वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया का प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस बदलते दौर में हर हाथ में मौजूद स्मार्टफोन और इंटरनेट ने  सूचना के उपभोग का तरीका बदलकर रख दिया है। इसी तेज़ी के साथ मीडिया  इंडस्ट्री में भी करियर के नए और शानदार अफसर पैदा हो रहे हैं। हाल ही के समय में NEWS24 ONLINE के द्वारा निकाली गई भर्ती यह साबित करती है कि अच्छे कंटेंट प्रोफेशनल की मांग लगातार बनी हुई है।

 यदि आप डिजिटल मीडिया में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो हमारा यह लेख आपके लिए एक गाइड की तरह है।

 न्यूज़ 24 ऑनलाइन में करियर के अफसर :

 डिजिटल मीडिया में काम करने की इच्छा रखने वाले अनुभवी पत्रकारों के लिए न्यूज़ 24 ऑनलाइन ने एक बेहतरीन जॉब नोटिफिकेशन निकाला है। संस्था ने अपनी हिंदी और अंग्रेजी डेस्क के लिए अनुभवी  उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

 खाली पदों की जानकारी :

 Hindi Lead— इस पद के लिए उम्मीदवार से 10 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। यह पद टीम के नेतृत्व और कंटेंट मैनेजमेंट के लिए है।

English Sub-Editor (Entertainment)— इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 2 से 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

English Sub-Editor (News)— इस पद में भी आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 2 से 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

 कैसे करें आवेदन?

 जो उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना उन्हें सिर्फ अपना अपडेटेड बायोडाटा (CV) दी गई ईमेल आईडी पर भेजना होगा। (tanveer.azam@bagconvergence.in)


ये भी पढ़े — UP Rojgar Mela: मेरठ में 17 जून को लगेगा महा-रोजगार मेला, 15,000 सैलरी के साथ युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी।।


 डिजिटल मीडिया करियर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

 डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के मन में अक्सर कुछ सवाल होते हैं। अपने इस लेख में हम युवाओं के मन में उठने वाले सवालों का जवाब बहुत आसान भाषा में देंगे।

1- डिजिटल मीडिया में फ्रेशर्स के लिए कैसी जॉब्स होती है?

जवाब — डिजिटल मीडिया में फ्रेशर्स उम्मीदवारों के लिए कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक्स डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में काफी काम होता है। शुरुआती दौर में आप कंटेंट राइटर या एसोसिएट के स्तर पर काम कर सकते हैं। जहां सीखने के बहुत सारे मौके मिलते हैं।


ये भी पढ़े — 12वीं के बाद बीकॉम करने वाले छात्रों के लिए टॉप सरकारी नौकरियां।।


2- डिजिटल मीडिया की इंडस्ट्री में सैलरी पैकेज कैसा होता है?

जवाब — डिजिटल मीडिया में सैलरी आपके अनुभव स्किल्स और प्लेटफार्म कितना बड़ा ब्रांड है उस पर निर्भर करती है। शुरुआती दौर में सैलरी औसत ही होती है। लेकिन जैसे-जैसे आप कंटेंट स्ट्रेटजी, SEO, और डिजिटल एनालिटिक्स में अनुभव हासिल कर लेते हैं, पैकेज काफी अच्छा हो जाता है।

3- भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली डिजिटल मीडिया जॉब्स कौन सी है?

जवाब — वर्तमान समय में सबसे ज्यादा सैलरी वाली जॉब है  कंटेंट हेड, वीडियो प्रोडक्शन हेड, एसईओ एक्सपर्ट की मांग सबसे ज्यादा है। और यह पद सबसे बड़ा सैलरी पैकेज देने वाली प्रोफाइल में भी गिने जाते हैं।

4- क्या AI डिजिटल मीडिया की नौकरियां को खत्म कर देगा?

जवाब — यह आजकल के समय में सबसे चर्चित सवाल है और इसका सीधा सा जवाब है बिल्कुल नहीं। ए आई सिर्फ एक सहायक उपकरण टूल है। यह कंटेंट लिखने या एडिटिंग की गति को तो बढ़ा सकता है लेकिन मानवीय रचनात्मक, पत्रकारिता की नैतिकता, और इमोशनल कनेक्शन को AI रिप्लेस नहीं कर सकता। भविष्य ऐसे स्मार्ट लोगों का है जो AI का इस्तेमाल अपने काम को बेहतर बनाने के लिए करना जानते हैं।

ये भी पढ़े — डॉक्टर्स के लिए एम्स में नौकरी का शानदार मौका! सैलरी ₹56,100 महीना, 12 जून तक करें आवेदन

5- डिजिटल मीडिया में करियर की शुरुआत कैसे करें?

  • जवाब — डिजिटल मीडिया में करियर की शुरुआत करने के लिए आपको सबसे पहले बेसिक स्किल्स सीखना होगा। जैसे वर्डप्रेस, SEO, बेसिक वीडियो एडिटिंग, और सोशल मीडिया टूल्स की जानकारी।
  •  आप अपना खुद का सोशल मीडिया पेज शुरू करें तथा अपना पोर्टफोलियो बनाएं।
  •  प्रतिष्ठित मीडिया हाउस में इंटर्नशिप करें।
  •  मीडिया इंडस्ट्री की तकनीक से हमेशा अपडेट रहे।

निष्कर्ष

 डिजिटल मीडिया एक गतिशील क्षेत्र है जहां बदलाव ही एकमात्र सफलता है। चाहे आप एक अनुभवी पत्रकार हो या फ्रेशर्स लगातार सीखते रहना ही आपकी सफलता की कुंजी है। न्यूज़ 24 जैसे संस्थानों में भर्ती के अवसर यह बताते हैं की योग्य प्रोफेशनल्स के लिए इंडस्ट्री में हमेशा जगह बनी रहती है। 






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

डिजिटल मीडिया करियर गाइड: News24 में नौकरी का मौका और भविष्य से जुड़े 5 बड़े सवालों के सच, जो हर युवा को जानने चाहिए।।

वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया का प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस बदलते दौर में हर हाथ में मौजूद स्मार्टफोन और इंटरनेट ने  सूचना के उपभोग ...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें