उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8 जून से आयोजित होने जा रही है। लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेंगे जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड UPRRPB अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार UPRRPB की आधिकारिक वेबसाइट
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद एग्जाम सेंटर दूर पड़ रहा है तो कई स्टूडेंट के दिमाग में बहुत सारे सवाल आ रहे होंगे, क्योंकि अब परीक्षा की घड़ी बहुत नजदीक आ चुकी है। क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए अब केंद्र बदला जा सकता है? ऐसे विचार कई उम्मीदवारों के मन में आते रहते हैं। जैसे अप पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग में क्या है? केंद्र पर कितने बजे पहुंचना होगा? या फिर रिपोर्टिंग टाइम क्या है? सिलेबस पेपर तथा जरूरी डॉक्यूमेंट को लेकर भी उम्मीदवार कई तरह के सवालों का जवाब जानना चाहते हैं। अभ्यर्थियों के इन्हीं सवालों को देखते हुए भारती बोर्ड UPRRPB पूरी जानकारी कुछ सवालों के माध्यम से दी है। आप नीचे दिए गए 15 सवालों में अपने सारे जवाबों का आंसर का सकते हैं।
1- यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा कौन सी तारीख में होगी?
यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 8 जून से लेकर 10 जून तक आयोजित कराई जाएगी।
2- यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की अवधि क्या है?
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का यह पेपर दो शिफ्ट में लिया जाएगा। पहली शिफ्ट 10:00 बजे से लेकर 12:00 तक 120 मिनट की होगी। और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:00 से लेकर 4:00 तक पेपर लिया जाएगा।
3- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा किस मोड में होगी?
यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी यानी के पेन एवं पेपर आधारित OMR मोड में आयोजित कराई जाएगी।
4- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में क्वेश्चन पेपर किस भाषा में आएगा?
सिपाही भर्ती परीक्षा का क्वेश्चन पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आएगा।
5- यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता हैं। इस लिंक पर क्लिक करके आपको वेबसाइट में जाना होगा और वेबसाइट होम पेज पर एडमिट कार्ड वाले सेकशन में जाना होगा। यहां अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल भरते ही एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
6- अगर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो कहां संपर्क करें?
यदि कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का ऑनलाइन एडमिट कार्ड देख नहीं पा रहा या फिर डाउनलोड नहीं कर पा रहा है तो वेयर इस ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।
helpdeskupcons2025@gmail.com और फोन नंबर 08064526226
7- यूपी पुलिस परीक्षा केंद्र की डिटेल कैसे मिलेगी?
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्र की सारी डिटेल आपके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी यही से आप अपने परीक्षा केंद्र के पूरे पते की जानकारी देख सकते हैं।
8- एडमिट कार्ड आने के बाद क्या मैं यूपी पुलिस कांस्टेबल एक्जाम सेंटर बदल सकता हूं?
एडमिट कार्ड आने के बाद आप अपने परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकते। आपको तय सेंटर पर ही परीक्षा देने जाना होगा।
9- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर कितने बजे पहुंचना होगा?
पहली शिफ्ट के लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से 9:30 तक पहुंचना होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार को दोपहर 1:00 से 2:30 के बीच में पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को यह सुझाव दिया जाता है कि वह परीक्षा केंद्र पर 2:00 से पहले ही पहुंच जाए।
जिन भी अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन में आधार कार्ड नहीं लगाया है या फिर जिनके आधार कार्ड मैच नहीं हो रहा है ऐसे उम्मीदवारों को सुबह पहली शिफ्ट के लिए 7:30 और दोपहर को दूसरी शिफ्ट के लिए 1:30 उपलब्ध होना होगा।
10- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए कौन-कौन से सरकारी डाक्यूमेंट्स एंट्री के लिए वैलिड होंगे?
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सभी उम्मीदवारों को सेंटर पर 12 संख्या वाला आधार कार्ड लेकर जाना होगा। लेकिन जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय आधार कार्ड की डिटेल नहीं दी है, उन्हें आधार कार्ड के साथ एक वैलिड पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर ही ले जाना होगा।
11- यूपी पुलिस परीक्षा समाप्त होने से पहले क्या कैंडिडेट एग्जाम हॉल के बाहर जा सकते हैं?
इसका जवाब है नहीं क्योंकि बेशक आपने पेपर जल्दी कंप्लीट कर लिया हो लेकिन फिर भी आप कक्षा निरीक्षक की अनुमति के बिना अपना एग्जाम हॉल नहीं छोड़ सकते।
12- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक करना जरूरी है?
परीक्षा केदो पर सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक, आइरिस एवं फोटोग्राफ लिया जाएगा। यह पूरा प्रोसेस सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है।
13- यूपी पुलिस परीक्षा केंद्र पर कौन सी चीज ले जाने की अनुमति दी जाएगी?
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर केवल काला और नीला बोल पेन,प्रवेश पत्र, आधार कार्ड,वैलिड पहचान पत्र जैसे (पासपोर्ट और ड्राइविंग) लाइसेंस साथ ले जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य कोई भी वस्तु सेंटर पर साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
14- क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग है?
गलत उत्तर के लिए अप पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। अब कैंडिडेट ज्यादा से ज्यादा प्रश्न बिना किसी डर के अटेंप्ट कर सकते हैं।
15- यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह की समस्या आने पर कहां संपर्क करें?
अगर उम्मीदवार को अप पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़ी कोई भी दिक्कत आती है, तो सभी उम्मीदवार एक कैंडिडेट ईमेल आईडी helpdeskupcons2025@gmail.com और 08064526226 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ को भी लगातार चेक करते रहें।
इस तरह के प्रश्न इस टाइम सभी उम्मीदवारों के दिमाग में चल रहे होंगे। हम आशा करते हैं कि हमारे इस पोस्ट से उम्मीदवारों को अपने ज़ादा से ज़ादा सवालों के जवाब मिल जाएं। अगर अभी भी किसी उम्मीदवार के मन में कोई सवाल हो तो हमसे संपर्क करें और अपना सवाल हमें कमेंट पर बताएं हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
- UPRRPB की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें