अगर आप भी हेल्थ सेक्टर में नौकरी करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए एम्स की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। छत्तीसगढ़ में रायपुर स्थित All India Institute of Medical Sciences Raipur एम्स ने मेडिकल ग्रैजुएट्स के लिए जूनियर रेजिडेंट यानि के (गैर शैक्षणिक )पदों पर भारती के लिए आवेदन मांगे हैं।
यह भारती भारत सरकार की रेजिडेंसी योजना के तहत कुल 6 महीने की अवधि के लिए की जा रही है। संस्थान ने 30 खाली पदों के लिए भर्ती आवेदन जारी किया है।
- जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 30 पदों में 12 पद अनरक्षित (UR)
- 3 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी के (EWS)
- 7 पद अन्य पिछड़ा वर्ग यानी के (OBC)
- 5 पद अनुसूची जाति के लिए यानी के (SC)
- 3 पद अनुसूचित जाति यानी के (ST) के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन की तिथि और आखिरी तारीख :
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 12 जून 2026 तय की गई है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में गूगल फॉर्म के जरिए स्वीकार किए जाएंगे। सभी उम्मीदवारों को एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा। और निर्धारित गूगल फॉर्म के साथ संलग्न कर जमा करना होगा।
उम्मीदवार दिए गए लिंक की मदद से एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। https://www.aiimsraipur.edu.in/
(नोट) उम्मीदवारों को हमारा सुझाव है कि वह आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार ना करें बल्कि जल्द से जल्द इस जॉब के लिए आवेदन करें।
शैक्षणिक योग्यता :
आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के पास MBBS की डिग्री होना अनिवार्य। इसके साथ ही इंटर्नशिप पूरी होना भी जरूरी है। उम्मीदवार की डिग्री राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार संभालने से पहले DMC, NMC यह संबंधित राज्य चिकित्सा परिषद का वैध पंजीकरण प्रस्तुत करना होगा।
आयु सीमा :
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर भारती के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
सबसे पहले योग्य उम्मीदवारों की शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी।
इसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
सैलरी :
चयनित उम्मीदवारों को जूनियर रेजिडेंट पद के लिए नियुक्ति मिलने के बाद 56.100 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इसके साथ ही केंद्र सरकार और संस्थान के नियम अनुसार महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा, तथा अन्य निश्चित लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का अनुभव मिलने से उम्मीदवारों को अपने पेशेवर कौशल को निखारने और मेडिकल क्षेत्र में बेहतर कॅरियर बनाने का अवसर भी प्राप्त होगा।
आवेदन शुल्क :
इस पद के लिए सामान्य, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1000 का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
महिला उम्मीदवारों अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका :
एमबीबीएस पूरा कर चुके युवा डॉक्टर के लिए एआईआईएमएस रायपुर में कार्य करने का यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है। प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अनुभव मिलने के साथ ही अभ्यर्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और करियर ग्रोथ का मौका भी मिलेगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें