अगर आप भी इलाहाबाद से हैं और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके के लिए इलाहाबाद से बहुत ही अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समीक्षा अधिकारी (RO ) सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO ) और कंप्यूटर अस्सिटेंट (CA ) पदों पर सीधी भर्ती के लिए अपना आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हाई कोर्ट में कुल 543 खाली पदों को भरा जाएगा।
- समीक्षा अधिकारी (RO ) पद के लिए लगभग 138 सिटे।
- सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO ) पद के लिए 380 सिटे।
- और कंप्यूटर अस्सिटेंट (CA) कल 25 पद आरक्षित किए गए हैं।
इन सभी खाली पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता:
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में (O Level ) सर्टिफिकेट या उसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य।
आयु सीमा :
समीक्षा अधिकारी RO के पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर न्यूनतम 21 वर्ष होना चाहिए। सहायक समीक्षा अधिकारी ARO और कंप्यूटर अस्सिटेंट CA के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क:
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1200 तय किया गया है।
एससी /एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आरक्षित श्रेणियां और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹1000 तय किया गया है।
परीक्षा पैटर्न और मार्किंग प्रकिर्या :
- प्रारंभिक परीक्षा के पहले चरण में कुल 200 अंकों का ऑब्जेक्टिव पेपर लिया जाएगा जिसमें लगभग 200 बहुविकल्पीय प्रश्न MCQs पूछे जाएंगे।
- इस पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- इस प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर दिए जाने पर अंकों की कटौती नहीं होगी यानी नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।
- प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को 150 अंकों की मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
- इसके बाद सफल हुए उम्मीदवारों का कंप्यूटर नॉलेज परीक्षण टेस्ट भी लिया जाएगा।
सभी इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के अंतिम दिनों में विभिन्न कठिनाइयों से बचने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in जाकर 21 जून 2026 से पहले अपना पंजीकरण पूरा कर ले।
उम्मीदवार को यह भी सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले वेबसाइट में दिए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़े और योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।
इस आवेदन की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी उम्मीदवार इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें