असाधारण प्रतिभा किसी भी पहचान की मोहताज नहीं होती और आपके इसी समर्थ को एक नई उड़ान देने के लिए सरकार नए-नए अवसर लाने के लिए तत्पर है। अपनी शारीरिक चुनौतियों को पीछे छोड़कर सम्मानजनक रोजगार और एक सफल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए ये आपके पास बहुत सुनहरा अवसर निकाल कर सामने आया है।
दरअसल विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा अस्थिबाधित, बोने, कम सुनने एवं देखने में कठिनाई वाले दिव्यांग जनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन कर रही है। यह रोजगार मेला सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।
संचालक रोजगार डॉक्टर शशी अतुलकर ने कहा है कि यंग इंडिया के तत्वाधान में आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों द्वारा दिव्यांग जनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस रोजगार मेले में क्रेडालिस केपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आई. ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जीपीएस रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, एवं स्काई ऑटोमोबाइल, तथा विश्व भारती ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर आदि प्रतिष्ठान शामिल होंगे। सभी चयनित आवेदकों उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार ₹11000 से ₹30000 तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। और उनका कार्य स्थान रायपुर तथा सिलतरा क्षेत्र रहेगा।
ऐसे दिव्यांगजन जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो तथा जो बिना व्हीलचेयर के चलने फिरने में सक्षम हो, वे इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदको द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना अनिवार्य है।
दिए गए लिंक के माध्यम से आप इस रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। erojgar.cg.gov.in

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें