EIL Associate Engineer Recruitment 2026 अगर आपके पास भी इंजीनियरिंग की डिग्री मौजूद है और सरकारी नौकरी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, तो इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड EIL की ओर से आपके लिए बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकल कर सामने आया है। दरअसल नवरत्न कंपनी EIL एसोसिएटेड इंजीनियर ग्रेड II और ग्रेड III के कुल 41 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैँ । सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती मैं चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधा इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड की EIL इस भर्ती के तहत कुल 41 खाली पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो EIL करियर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 72000 से लेकर 96000 प्रति माह तक वेतन प्रदान किया जाएगा।
1-शैक्षणिक योग्यता:
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियर ट्रेड में BE, B.Tech या BSc इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास 60% अंक या समकक्ष CGPA होना जरूरी है।
- ग्रेड II पदों के लिए कम से कम 5 वर्ष पोस्ट क्वालीफिकेशन का अनुभव होना चाहिए।
- ग्रेड III पदों के लिए लगभग 9 वर्ष का पोस्ट क्वालीफिकेशन अनुभव होना अनिवार्य है।
2-आयु सीमा :
- इस भर्ती पर ग्रेड II के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।
- और ग्रेड III के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 41 वर्ष होना अनिवार्य है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
- आयु की गणना 31 मई 2026 के आधार पर की जाएगी।
3- बिना लिखित परीक्षा के कैसे होगा चयन:
EIL ने बताया है कि उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद कंपनी योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी। फिर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू गुरुग्राम, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, और बड़ौदा जैसे प्रमुख शहरों में होगा।
ये भी पढ़े — NHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू!
4-EIL एसोसिएट इंजीनियर रिक्वायरमेंट 2026 में आवेदन कैसे करें?
- इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले इस लिंक के थ्रू EIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- करियर वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़े।
- फिर ऑनलाइन आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम हस्ताक्षर डिग्री की जानकारी ध्यान से भरें।
- फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
- सारे डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करें।
- आखिर में फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करने और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।
EIL भर्ती में आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन लिंक यहां दिया गया है।
FAQs:
1-एसोसिएट इंजीनियर की क्या भूमिका होती है?
- एसोसिएट इंजीनियर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मुख्य इंजीनियर के असिस्टेंट की तरह काम करते हैं। यह ऐसे पेशेवर होते हैं जो इंजीनियरिंग के सिद्धांतों को व्यवहार में लाते हैं।
- मुख्य इंजीनियर जो बड़ा प्लान या मैप बनाते हैं तो एसोसिएट इंजीनियर उसे छोटे मॉडल या डिजाइन में बदलने का काम करते हैं।
- किसी भी प्लांट या फैक्ट्री में लगी मशीनों के रखरखाव या वे सही से कम कर रही है या नहीं इसका ध्यान रखते हैं।
- नई मशीनों को बनाने पार्ट्स असेंबल करने और उत्पाद की प्रक्रिया को सुचारू बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
- एसोसिएट इंजीनियर सीनियर इंजीनियरों की टीम के साथ मिलकर काम करते हैं और तकनीकी डाटा इकठ्ठा करने में मदद करते हैं।
- काम के समय आने वाली तकनीकी दिक्कतों को तुरंत ठीक करना इनका रोज का काम होता है।
2-आईटी और सपोर्ट सिस्टम में इंजीनियरों के चार मुख्य स्तर क्या हैँ?
- इंजीनियरिंग सपोर्ट को चार लेवल में बांटा गया है (L1, L2, L3, L4,)
- L1 लेवल सबसे शुरुआती बिंदु होता है जो सामान्य और छोटी समस्याओं का समाधान करते हैं।
- L2 लेवल के पास तकनीकी संबंधित जानकारी ज्यादा होती है और वे जटिल समस्याओं का समाधान करते हैं।
- L3 लेवल यह वरिष्ठ इंजीनियर या डेवलपर होते हैं जो सीधे कोड या कोर सिस्टम में सुधार या फिर बग फिक्सिंग का काम करते हैं।
- L4 लेवल यह अपने काम में बहुत एक्सपर्ट होते हैं जो सबसे कठिन समस्याओं का समाधान करते हैं। ये इंजीनियर नए सिस्टम तैयार करते हैं और भविष्य में आने वाली तकनीकी समस्याओं को रोकने के लिए रिसर्च और प्लानिंग पर काम करते हैं।
3-एसोसिएट इंजीनियर लेवल की सैलरी कितनी होती है?
भारत में एसोसिएट इंजीनियर का वार्षिक वेतन ओस्तन ₹6,3 लाख के आसपास होता है। लेकिन यह आंकड़ा आपके अनुभव कंपनी के प्रकार शहर और स्किल सेट के आधार पर काफी बदल भी सकता है। फ्रेशर्स लेवल के एसोसिएट के लिए सैलरी 5 लाख से 8 लाख के बीच हो सकती है। जबकि बड़े कॉर्पोरेट और स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी जैसे (क्लाउड या ए आई) मैं काम करने वाले अनुभवी इंजीनियर सालाना काफी अधिक सैलरी पैकेज भी पा सकते हैं। सच ये है की आपकी स्किल और कंपनी का प्रोफाइल ही आपकी असल कमाई तय करते हैं
4-एसोसिएट इंजीनियर्स के लिए करियर पाथ क्या है?
एसोसिएट इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत करना एक महत्वपूर्ण अनुभव है। आमतौर पर आपका सफर एसोसिएट इंजीनियर से शुरू होकर सीनियर इंजीनियर और टीम लीडर तथा और आगे जाकर प्रोजेक्ट मैनेजर या टेक्निकल एक्सपर्ट जैसे महत्वपूर्ण पदों तक जा सकता है। जैसे-जैसे आप अनुभव और तकनीकी कौशल प्राप्त करते रहेंगे आप अपने पसंद के क्षेत्र तथा लक्ष्य के करीब होते रहेंगे।
5-एसोसिएट इंजीनियर बनने में कितना समय लगता है?
एसोसिएट इंजीनियर बनने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं है लेकिन आपको इंजीनियर की डिग्री के बाद 4 साल का प्रोफेशनल अनुभव हासिल करना होता है। इसके साथ ही आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्था या प्रोफेशनल बॉडी का सदस्य होना जरूरी है। जो आपकी शैक्षणिक योग्यता और आपके अनुभव की पुष्टि करती है। आसान भाषा में समझे तो अपनी डिग्री पूरी करने के बाद कुछ वर्षों तक इंडस्ट्री में मेहनत से काम करना और सही प्रोफेशनल सर्टिफिकेट हासिल करना ही आपको एसोसिएट इंजीनियर के पद तक पहुंचा सकता है।
6-इंजीनियरिंग में m1, m2, m3, m4 क्या है?
इंजीनियरिंग की पढ़ाई में M1, M2, M3 और M4 का मतलब इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स के चार अलग-अलग स्तरों से होता है। M1 और M2 पहले साल में पढ़ाई जाते हैं। जो कैलकुलस, मेट्रिक्स, और बीजगणित जैसे मूलभूत विषयों पर आधारित होते हैं।
वही M3 और M4 दूसरे साल के विषय हैं जो ज्यादा एडवांस होते हैं। जटिल विश्लेषण कैलकुलस (Vector Calculus), लाप्लास रूपांतरण, और विशेष सांख्यिकीय विधियों का अध्ययन कराया जाता है। ताकि छात्र कठिन से कठिन इंजीनियरिंग समस्याओं को गणितीय रूप से हल करना सीखें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें