शुक्रवार, 19 जून 2026

RBI Young Professional Recruitment 2026: बिना परीक्षा RBI में सीधे भर्ती, ₹1.5 लाख सैलरी—ऐसे करें आवेदन।।

Young Professional Recruitment 2026


अगर आप भी बैंकिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। और रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जैसे प्रतिष्ठ संस्थान में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से बहुत ही शानदार जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई ने Young Professional Recruitment 2026 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।  उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹1.50 लाख का फिक्स्ड स्टाइपेड प्रदान किया जाएगा।

 1-आरबीआई यंग प्रोफेशनल रिक्वायरमेंट 2026 की हाईलाइट्स :

  •  भर्ती संस्था— आरबीआई रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
  •  पद का नाम— यंग प्रोफेशनल
  •  पदो की संख्या —12
  •  आवेदन प्रक्रिया— ऑफलाइन ईमेल आधारित
  •  चेन प्रक्रिया— स्क्रीनिंग प्लस इंटरव्यू 
  •  लिखित परीक्षा— कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी
  •  मासिक स्टाइपेड—  ₹1,50,000
  •  नौकरी का स्थान— मुंबई
  •  आवेदन की अंतिम तिथि— 6 जुलाई 2026 
  •  अनुबंध अवधि— 3 वर्ष अधिकतम 5 वर्ष तक बढ़ सकती है।

 2-आरबीआई यंग प्रोफेशनल भारती 2026 के पदों का विवरण :WKLS

पोस्ट कोड क्षेत्र / विषय
YP0626DOS01 साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी रिस्क
YP0626DOS02 पॉलिसी एनालिटिक्स
YP0626DOR01 क्लाइमेट चेंज रिस्क एंड सस्टेनेबल फाइनेंस
YP0626DOR02 क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स एंड रेगुलेटरी पॉलिसी
YP0626DPS01 पेमेंट इकोसिस्टम
YP0626DPS02 डोमेस्टिक रिसर्च एंड क्रॉस बॉर्डर पेमेंट सिस्टम
YP0626DEP01 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
YP0626FIN02 क्वांटम टेक्नोलॉजी
YP0626FMO01 डाटा एनालिटिक्स
YP0626FMR01 फाइनेंशियल मार्केट्स
YP0626CEP01 डाटा एनालिटिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च
YP0626DEPR01 पॉलिसी रिसर्च


3- आरबीआई यंग प्रोफेशनल पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता:

 आरबीआई ने इस भर्ती के लिए अलग-अलग पद की हिसाब से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी है। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

 साइबर सिक्योरिटी— इस पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास साइबर सिक्योरिटी, इनफॉरमेशन सिक्योरिटी, कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, डाटा साइंस, या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

 पॉलिसी एनालिटिक्स— इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास BE/BTech/ME/MTech (Computer Science/IT) या Statistics/Data साइंस मास्टर डिग्री अनिवार्य की गई है।

 क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबल फाइनेंस— क्लाइमेट स्टडीज, एनवायरनमेंट साइंस, एनवायरमेंट मैनेजमेंट, क्लाइमेट फाइनेंस यह बैंकिंग फाइनेंस में मास्टर की डिग्री होना अनिवार्य है।

 पेमेंट इकोसिस्टम— इकोनॉमिक्स, स्टेटसटिक्स, फाइनेंस, कॉमर्स, पब्लिक पॉलिसी, तथा डाटा एनालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन या BE/BTech/ME/MTech तथा CA योग्यता होनी अनिवार्य।

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस— ए आई, कंप्यूटर साइंस, डाटा साइंस, पब्लिक पॉलिसी, या संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन या फिर प्रोफेशनल डिग्री होना अनिवार्य। 

 डाटा एनालिटिक्स— स्टैटिक्स या इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है।

 पॉलिसी रिसर्च — उम्मीदवार के पास इकोनॉमिक्स में मास्टर या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। साथी इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स या स्टैटिसटिक्स विषय का अध्ययन किया होना चाहिए।


ये भी पढ़े —कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! चंडीगढ़ हाई कोर्ट में निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन।।

4-आयु सीमा :

 आरबीआई यंग प्रोफेशनल एज लिमिट 2026— इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।  आयु की गणना 6 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

 

5- आरबीआई यंग प्रोफेशनल सैलरी 2026 :

  •  इस भर्ती की सबसे अच्छी बात इसका शानदार स्टाइपेड है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को फिक्स इस स्टाइपेड ₹1,50,000 लख रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
  •  कोई अतिरिक्त भत्ते नहीं दिए जाएंगे।
  •  नौकरी का समय फुल टाइम रखा गया है।
  •  प्रारंभिक अनुबंध अवधि 3 वर्ष रखी गई है।
  •  उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अवधि को 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

 6-आरबीआई यंग प्रोफेशनल 2026 जॉब लोकेशन:

 इस भर्ती में सभी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति आरबीआई के Central Office, Mumbai की जाएगी।

 7-आरबीआई यंग प्रोफेशनल सिलेक्शन प्रोसेस 2026 :

  •  आरबीआई यंग प्रोफेशनल भारती के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। 
  •  आवेदन के प्रारंभिक चरण में सभी उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
  •   स्क्रीनिंग   के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  •  और अंतिम में उम्मीदवारों का व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाएगा। आरबीआई बहुत कम संख्या में उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा।
  •  उम्मीदवारों को इंटरव्यू कॉल लेटर ईमेल के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

8- आरबीआई यंग प्रोफेशनल रिक्वायरमेंट 2026 अप्लाई ऑनलाइन स्टेप बाय स्टेप:

  •  इस भारती के लिए आरबीआई में आवेदन की प्रक्रिया ईमेल आधारित रखी गई है, लेकिन उम्मीदवारों को निर्धारित फार्म भरकर भेजना होगा। यह फॉर्म आपको आरबीआई के नोटिफिकेशन के अंदर मिलेगा जिसे आपको डाउनलोड करना होगा।
  •  सबसे पहले आरबीआई ऑपच्यरुनिटीज पोर्टल पर जाएं रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  •  आवेदन फार्म का प्रिंट निकाले और फॉर्म के अंदर तभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान पूर्वक भरे।
  •  फार्म में अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाए और फिर हस्ताक्षर करें।
  •  फॉर्म को स्कैन करें और बायोडाटा मार्कशीट डिग्री प्रमाण पत्र रिसर्च राइटिंग सैंपल और रेफरेंस लेटर संलग्न करें।
  •  सभी डाक्यूमेंट्स को पीडीएफ में तैयार करें और दी गई ईमेल आईडी पर भेज दें।
  • उम्मीदवार अपना फार्म और तमाम डॉक्युमेंट्स पीडीएफ में तैयार करके इस ईमेल आईडी पर भेजें yphrmdco@rbi.org.in 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

RBI Young Professional Recruitment 2026: बिना परीक्षा RBI में सीधे भर्ती, ₹1.5 लाख सैलरी—ऐसे करें आवेदन।।

अगर आप भी बैंकिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। और रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया जैसे प्रतिष्ठ संस्थान में नौकरी पाने का सपना देख रहे...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें