शनिवार, 20 जून 2026

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2027: 12वीं पास के लिए वायु सेना में भर्ती, यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता।।

IAF Agniveer Vayu 02/2027: 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहाँ चेक करें एग्जाम पैटर्न और सैलरी

अगर आप भी ऐसे उम्मीदवार हैं जो भारतीय वायु सेवा में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और बहुत टाइम से इसके लिए प्रयत्न भी कर रहे हैं, तो आपके लिए भारतीय वायु सेवा की तरफ से बहुत शानदार जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। 

IAF Agniveervayu Recruitment 2027 भारतीय वायु सेना IAF ने अग्निवीर वायु भर्ती 02/2027 और एयरमैन ग्रुप Y मेडिकल अस्सिटेंट 02/2027 के लिए आधिकारिक आवेदन जारी कर दिए गए हैं। अगर आप भी 12lth पास है तो 12lth पास योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  भर्ती प्रक्रिया के तहत  STAR Phase-I ऑनलाइन परीक्षा 22 या 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो  इस लेख में हमने आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी को बहुत आसान भाषा में समझाया है।


 सभी इच्छुक उम्मीदवार IAF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े —AIIMS CRE-5 भर्ती 2026: 1484 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पात्रता, एग्जाम पैटर्न और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।।


1-12वीं आर्ट्स के बाद अग्निवीरवायु भर्ती में आवेदन कैसे करें?

 भारतीय वायु सेवा द्वारा जारी अग्नि वीर वायु भर्ती 02/2027 में 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उम्मीदवारों को वायु सेना की तरफ से जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता की शर्तों को पूरा करना होगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता और अन्य अभिषेक मानदंडों की जांच करके ही ऑनलाइन आवेदन करें। क्योंकि आपके द्वारा की गई छोटी से गलती से आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

 2-अग्निवीर वायु भारती 2027 की आयु सीमा क्या है?

  •  इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए।
  •  वही एयरमैन ग्रुप Y मेडिकल अस्सिटेंट 02/2027 भर्ती में आवेदन के लिए आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता के आधार पर निर्धारित की जाएगी। 
  • 12वीं पास उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 21 वर्ष हो सकती है।जबकि डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

 3-आवेदन शुल्क:

 इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपए + 18% जीएसटी लगाकर आवेदन शुल्क देना होगा।  

 इस भर्ती में शामिल होने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को   एक समान आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

 4-अग्निवीर वायु भर्ती 2027 का परीक्षा पैटर्न क्या है?

  •  अग्निवीर वायु भर्ती में सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा (Phase-I) लिया जाएगा। जिसमें उम्मीदवारों से विज्ञान, भौतिक, विज्ञान गणित,  और अंग्रेजी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  •  वही आर्ट्स विषय से संबंधित उम्मीदवारों से अंग्रेजी, तर्कशक्ति, और सामान्य ज्ञान विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय दिया जाएगा।
  •  इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू की जाएगी।इस परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा। जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक कांटे भी जाएंगे। 
  •  ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाली उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा PFT के लिए बुलाया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को सबसे पहले 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  •   पुरुष उम्मीदवार को 7 मिनट और महिला उम्मीदवार को 8 मिनट में दौड़ पूरी करनी होगी।
  •  दौड़ में सफल होने के बाद उम्मीदवार के पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वैट्स जैसे फिटनेस टेस्ट भी लिए जायेंगे।

5-कितनी मिलेगी सेलेरी :

  •  अग्निवीर भर्ती 2027 में चयनित उम्मीदवारों को पहले साल में ₹30000 प्रति माह की सैलरी प्रदान की जाएगी। जिसमें उम्मीदवार के हाथ में सिर्फ 21000 रुपया आएंगे और ₹9000 कॉर्पस फंड में जमा कर दिए जाते हैं। 
  • अग्नि वीर वायु की भर्ती में 4 साल की समय सीमा दी जाती है और 4 सालों में हर साल उम्मीदवारों को वेतन बढाकर ही मिलता है। जिससे कि चौथे साल तक यह वेतन बढ़कर ₹40000 प्रति माह तक पहुंच जाता है। 
  • इसके अलावा उम्मीदवार के वेतन का एक हिस्सा कॉर्पस फंड मैं जमा कर दिया जाता है। जिसमें सरकार भी बराबर का योगदान देती है। 4 साल की सेवा पूरी होने पर यह राशि एक मुश्त सेवा निधि के रूप में उम्मीदवार को दे दी जाती है।

 6-अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन कैसे करें?

  •  इस भर्ती में आवेदन करने के लिए भारतीय वायु सेवा की वेबसाइट खोलें। 
  •  वेबसाइट पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  •  अपनी व्यक्तिगत जानकारी धियानपूर्वक भरें जैसे नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि।
  •  रजिस्ट्रेशन पूरा करके  यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  •  यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फार्म ध्यान पूर्वक भरें।
  •  फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 
  •  यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन ही पहले आवेदन शुल्क जमा कर दें।
  •  फॉर्म को ध्यान से जांच कर सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखलें।


IAF Agniveervayu Recruitment 2027 में आवेदन करने के लिए आवेदन लिंक यहां देखें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IAF Agniveer Vayu Recruitment 2027: 12वीं पास के लिए वायु सेना में भर्ती, यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता।।

अगर आप भी ऐसे उम्मीदवार हैं जो भारतीय वायु सेवा में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और बहुत टाइम से इसके लिए प्रयत्न भी कर रहे हैं, तो...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें