शुक्रवार, 19 जून 2026

SBI PO 2026 Apply Online Link: 1500 पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी।।

SBI PO 2026 Apply Online Link: 1500 पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल।।

अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो एसबीआई बैंक की तरफ से आपके लिए बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है।
SBI PO Recruitment 2026 Notification देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने  PO पद के लिए नोटिफिकेशन निकाले हैं। इस भर्ती के तहत स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में PO के 1500 खाली पद भरे जाएंगे। यदि आप भी भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

 इस भर्ती के लिए आवेदन 18 जून 2026 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 रखी गई है।

 इस भर्ती के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे लेख को पूरा पढ़ें। इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आसान भाषा में नीचे लेख में दी गई है।

SBI PO वेकन्सी 2026 हैलाइट्स :

विवरण जानकारी
बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल पद 1500 (रेगुलर: 1446, बैकलॉग: 54)
आवेदन शुरू 18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स, मेंस, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू
प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026
मेंस परीक्षा सितंबर 2026
साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू अक्टूबर/नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन यहां आवेदन करें

ये भी पढ़े —NHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू!

SBI PO 2026 कौन कर सकता है अप्लाई:

 एसबीआई PO भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की मार्कशीट होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने भारत सरकार के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो। ग्रेजुएट किसी भी स्ट्रीम से जुड़ी बाध्यता नहीं है। इसके अलावा जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल सेमेस्टर में है, वह उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अगर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है तो उनकी डिग्री 30 सितंबर 2026 से पहले पूरी होनी चाहिए। तथा ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास डुएल डिग्री मौजूद हो।

 SBI PO 2026 की एज लिमिट क्या है?

 इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। 

ये भी पढ़े — डिजिटल मीडिया करियर गाइड: News24 में नौकरी का मौका और भविष्य से जुड़े 5 बड़े सवालों के सच, जो हर युवा को जानने चाहिए।।

आवेदन शुल्क :

 इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।

एसबीआई पीओ की सैलरी कितनी होती है?

 एसबीआई में नियुक्ति होने के बाद PO की स्टार्टिंग सैलेरी ₹48,480 के लगभग होती है। उम्मीदवार को सैलरी के अलावा अन्य सरकारी भारती और अलाउन्समेंट भी मिलते हैं।

 SBI PO 2026 भारती के लिए अप्लाई कैसे करें?

 एसबीआई की इस भर्ती के लिए आईबीपीएस के द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं। आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

 वेबसाइट पर जाकर Click here for New Registration पर क्लिक करके आपको अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करना होगा।

 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर फिर से लॉगिन करें।

 अब आवेदन प्रक्रिया शुरू करें ऑनलाइन फॉर्म में अपना नाम अपने माता-पिता का नाम और अपनी संपूर्ण जानकारी ध्यान से भरे।

 व्यक्तिगत डिटेल भरने के बाद अपने डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।

 आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

 फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SBI PO 2026 Apply Online Link: 1500 पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी।।

अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो एसबीआई बैंक की तरफ से आपके लिए बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है।...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें