छोटे बजट वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशी की खबर सामने आई है Realme जल्दी भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हाल ही में Realme 16x को Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर देखा गया है। इस सर्टिफिकेशन से साफ है कि यह फोन अगले हफ्ते तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। वेबसाइट में इस मॉडल नंबर RMX5370 के साथ स्पॉट किया गया है। जिसे लेकर छोटे बजट वाले यूजर काफी उत्साहित है।
यह नया फोन पिछले साल आए पॉपुलर Realme 15x की जगह लेगा। सूत्रों की माने तो इस बार कंपनी इसके दमदार बैटरी लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही है। और ग्राहक भी बहुत समय से एक ऐसे स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं जिसमें फास्ट कनेक्टिविटी और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिल सके। BIS लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि Realme इसे भारत में लॉन्च करने के लिए सभी जरूरी कारवाइयां पूरी कर रहा है।
हालिया लीक्स से पता चला है कि Realme 16x मेमोरी और इसकी स्टोरेज का भी खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि इसके बेस मॉडल में 4 जीबी रेम और 128 स्टोरेज मिलेगी। वहीं इसके हायर वेरिएंट में 6GB रैम और 128 जीबी या 256 GB की स्टोरेज भी मिल सकती है। कंपनी ने इस मॉडल को ग्राहकों की अलग-अलग पसंद और जरूरतो और बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
टेक एक्सपर्ट का अनुमान है कि Realme 16x की कीमत 18000 से कम हो सकती है इस प्राइस रेट में इसका सीधा मुकाबला शाओमी और सैमसंग के स्मार्टफोन से होगा। खबर है कि लॉन्च के वक्त यह फोन दो स्टाइलिश कलर मे लॉन्च होगा। जल्द ही इस फोन के लिए अमेजॉन और फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर माइक्रोसाइट लाइव हो सकती हैं।
हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन की लॉन्च डेट का कोई खुलासा नहीं किया है। BIS लिस्टिंग से इसके जल्द ही लांच होने के संकेत मिल गए हैं। हो सकता है इस महीने के अंत तक इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान हो जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें