सोमवार, 11 मई 2026

10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए मौका: इन सरकारी नौकरियों की लास्ट डेट बेहद करीब।।


 

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए है मई 2026 आपके लिए शानदार अवसर अफसर आया है। मई के महीने में कई बड़े सरकारी विभागों ने हजारों पदों पर भर्तियां निकली हैं।खास बात यह है कि इन भर्तियों पर 10 वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मौके दिए गए हैं। आज हम आपको ऐसे ही 5 सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे और यह भी बताएंगे कि उनकी योग्यता,सैलरी, आखिरी तारीख, और ऑफिशल वेबसाइट क्या है।

SSC CGL RECRUITMENT 2026 

Staff Selection Commission (SSC) ने Combined Graduate Level परीक्षा 2026 के तेहत करीब 7.500 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के कई मंत्रालय और विभागों में नियुक्तियां की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 32 वर्ष तक होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में Tier-1 और Tier -2 परीक्षा के बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। चयनित उम्मीदवारों को 35.400 से 1.।12000 प्रति माह तक की सैलरी मिलेगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है आप इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।ssc.gov.in


CRPF CONSTABLE RECRUITMENT 2026 Central Reserve Police Force (CROF) ने Technical और Tradesman Constable ke 9,175 पदों के लिए भारतीय प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 10 वीं पास और ITI  किए हुए उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित, परीक्षा फिजिकल टेस्ट,और मेडिकल टेस्ट भी शामिल है। सभी चयनित उम्मीदवारों को 21.700 से लेकर 69. 100 प्रति माह तक वेतन मिल सकता है। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 मई 2026 है। आप इसे इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं recruitment.crpf.gov.in


COAL INDIA MANAGEMENT TRAINEE RECRUITMENT 2026  Coal India limited ने Management Trainee पदो के 660 पदों के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग,फाइनेंस,पर्सनल मैनेजमेंट,और अन्य संबंधित क्षेत्र में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की अधिकतम उम्र 30 साल रखी गई है। उम्मीदवारों को 50.000 से 1.60000 प्रति माह तक की सैलरी दी जा सकती है। इसमें आवेदन करने की तारीख 12 मई 2026 है और अंतिम तारीख 11 जून 2026 है। आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस जॉब को अप्लाई कर सकते हैं। coalindia.in


UPSSSC ASO/ ARO RECRUITMENT 2026 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Assistant Statistical Officer के 929 पदों के लिए भारतीय प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें आवेदन करने के लिए संबंधित विषयों में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 से लेकर 40 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी उम्मीदवारों को 44.900 से 1.42000 तक सैलरी मिल सकती है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है। आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। upsssc.gov.in


SSC JHT RECRUITMENT 2026 Staff Selection Commission ने Junior Hindi Translater (JHT) के 84 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी या अंग्रेजी विषयों में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। इसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मई 2026 है। आप इसको ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ssc.gov.in 

 अगर आप भी सरकारी नौकरी तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका है जल्दी इन जॉब की डिटेल्स चेक करें और आवेदन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें