मंगलवार, 12 मई 2026

अब फोन नहीं करेगा सिर्फ कॉल! OpenAI का AI Phone खुद करेगा आपके सारे काम.।।

 


Chetgpt को आम लोगो के लिए खुले हुए 3 साल से ज़ादा का वक़्त गुज़र चूका है और इस दौरान बहुत कुछ बदल भी गया है।Chetgpt और Gemini  जैसे AI LLM अब सिर्फ सवालों के जवाब देने पर ही सिमित नहीं रहे हैँ बल्कि ऐसे असिस्टेंट बनते जा रहें हैँ जो जटिल से जटिल काम आसानी से कर देते हैँ। कुछ कामों को इंसानों के मुकाबले बहुत तेज़ी से कर सकते हैँ और कुछ कामों को खुद ही संभाल सकते हैँ। ऐसे मे अब Open AI के लिए अगला कदम क्या है? सैम आल्टमेन की अगुवाई वाली ये कम्पनी AI मॉडल और एजेंट के बाद AI एजेंट फ़ोन बनाने की तैयारी कर रही है।

Open AI का बड़ा प्रोडक्ट अब ऐसा स्मार्ट फ़ोन हो सकता है जो एक AI फ़ोन होगा और तो और फ़ोन इस्तेमाल करने का तरीका भी बदल जायगा। इस रेस मे Open AI अकेला नहीं है दूसरी कम्पनियां भी AI को धियान मे रख कर ही अपने डिवाइस बना रही हैँ। मेटास्टेस रिसर्च के मुताबिक AI गेजेट्स का बाजार 2032 तक हर साल 24% तक बढ़ सकता है। इस दिशा मे तेज़ी अब दिखने भी लगी है। जहाँ Open AI और Apple जैसी कम्पनियां दिलचस्पी ले रही हैँ।

आइये अब जानते हैँ कुछ ऐसे  गैजेट्स के बारे में जिनका फॉक्स AI पर है।

Chetgpt Phone इसका इंटरफेस आईओएस और एंड्रॉयड से अलग हो सकता है। इस फोन में एप्स के बजाय टास्क आधारित इंटरफेस हो सकता है। जिसमें ज्यादातर काम  Chetgpt और उसके एप्स संभालेंगे। 

 जैसे कि आप अपने फोन से सुबह उठकर सारे अपडेट्स दे सकते हैं आपका फोन आपकी ईमेल का जवाब भी खुद देगा आपके लिए ग्रोसरी ऑर्डर भी खुद करेगा और कॉल भी खुद कर सकेगा यानी के मोबाइल इसक्रोल करने की जगह आप अपने फोन को काम सोप सकेंगे। इसमें मिडियाटेक डायमेंसिटी 9600 प्रोसेसर दो NPU (आई प्रोसेसिंग यूनिट ) हो सकते हैँ।

 इस फोन का कैमरा भी आसपास को स्कैन कर जवाब देने के लिए होगा। एनलिस्ट मिंग ची कुओ के अनुसार ये फ़ोन 2027 तक लॉन्च हो सकता है।

ओपन ए आई स्मार्ट पिन 

 ओपन ए आई का यह एक स्क्रीनलेस वियरेबल होगा जिसमें माइक्रोफोन कैमरा और स्पीकर हो सकता है। यह आसपास की चीजों को रिकॉर्ड करके Chetgpt को देगा और आप इससे बातचीत भी कर पाएंगे। इसके भी 2026 के अंत तक लांच होने की चर्चा चल रही है।

एप्पल ए आई पिन 

 एप्पल भी एक ए आई पिन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है ये पिन एयरटैग जितना छोटा है। इसमें दो कैमरे तीन माइक्रोफोन और एक स्पीकर हो सकता है। यह डिवाइस मीटिंग नोट्स लेने और रियल टाइम  ट्रांसलेशन जैसे काम कर सकता है। यह डिवाइस 2027 तक लॉन्च हो सकता है।

गूगल का स्मार्ट ग्लास 


 इसका इंटरफेस ऐसा होगा  स्क्रीन आंखों के सामने दिखेगी लेकिन नज़र को ब्लॉक नहीं करेगी। यानी के ट्रांसपेरेंट एलिमेंट के जरिए जानकारी दिखेगी।यह gemini पर आधारित होंगे जो सवालों के जवाब देंगे रास्ता बताएंगे और नोटिफिकेशन लेंस पर दिखाएंगे। इसकी लॉन्च डेट अभी खुलकर सामने नहीं आई है।

एप्पल का टेबल टॉप रोबोट 

 एप्पल भी एक ऐसे रोबोट पर काम कर रहा है जिसमें टैबलेट जैसी स्क्रीन हो सकती है। रोबोट की स्क्रीन के आप वीडियो देख सकते हैं या फिर मेंन्यु भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसका मुख्य इंटरफेस वॉइस होगा। ए आई पावर्ड सिरी होगी जो ज्यादा एडवांस जवाब दे सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें