बुधवार, 3 जून 2026

UP Police Constable City Slip 2026 जारी: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपनी एग्जाम सिटी स्लिप, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल।।


अगर आपने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन कर रखा है। तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती तथा प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा विज्ञापन 07/2025 एग्जाम सिटी स्लिप 1 जून 2026 से जारी कर दी गई है।

 जिन भी उम्मीदवारों ने 32,679 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन किया था वह अब UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शहर की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

 यूपी पुलिस कांस्टेबल एक्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक :

 उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एक्जाम सिटी स्लिप 2026 की पूरी जानकारी आप इस लिंक पर क्लिक काके ले सकते हैँ। तथा इस लिंक के माध्यम से सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं uppbpb.gov.in 

 इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर जन्मतिथि/ पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल एक्जाम सिटी स्लिप 2026 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

 यूपी पुलिस कांस्टेबल एक्जाम 2026 परीक्षा की जानकारी :

  • उत्तरप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9, और 10 जून को राज्य के विभिन्न परीक्षा केदो पर किया जाएगा। 
  • यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में कई शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में  150 बहुविकल्पीय MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 300 अंकों के होंगे। 
  •  परीक्षा की अवधि 2 घंटे रखी गई है और प्रत्येक सही उत्तर पर 2 नंबर दिए जाएंगे।
  •  परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। 
  •  लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में शारीरिक मानव परीक्षण  — यानी के  शरीर की लंबाई चौड़ाई और वजन की नापतोल की जांच कराई जाएगी।
  •  उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण —  यानी के आपकी फिटनेस जाँचने के लिए दौड़ना कूदना और लंबी कूद जांच कराई जाएगी।
  •  सभी जांचों में सफल होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

 परीक्षा की तारीख शिफ्ट और समय:

8 जून  — पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:00 तक।
              दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक।

9 जून — पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:00 तक।
            दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक।

10 जून  — पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:00 तक।
               दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक।


 यूपी पुलिस कांस्टेबल एक्जाम सिटी 2026 कैसे डाउनलोड करें?

 उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी up पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

http://www.uppbpb.gov.in/

वेबसाइट के होम पेज पर up पुलिस कांस्टेबल 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें। 

 अब आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा जिसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

 फिर नीचे लिखे सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपकी एक्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुलकर दिखाई देने लगेगी। 

 इसमें अपनी परीक्षा तथा शहर का नाम दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें।

 अंत में पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और अपने पास सेव कर ले।

 यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड कब आएगा?

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

 8 जून की परीक्षा के लिए 5 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

 9 जून की परीक्षा के लिए 6 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

 10 जून की परीक्षा के लिए 7 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

uppbpb gov in exam city: हेल्पलाइन नंबर:

 यदि किसी उम्मीदवार को एग्जाम स्लिप डाउनलोड करने या फिर परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB  की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर 0522-2235752 या ईमेल के sampark@uppbpb.gov.in माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें