सरकारी नौकरी के लिए हर साल लाखों लोग अप्लाई करते हैं पर जरा सी गलती के कारण कई लोगों के फार्म कैंसिल हो जाते हैं,और वह निराशा का भी शिकार हो जाते हैं। क्योंकि एक जरा सी गलती छात्रों की पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर के रख देती है। ऐसे में छात्रों का निराश हो जाना स्वाभाविक है।अगर आप SSC या UPSC या रेलवे में बैंक में पुलिस भर्ती या फिर किसी भी अन्य भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं,तो इन जरूरी बातों का का ध्यान रखें।
इस पोस्ट में हम आपको आगे बताएंगे कि नौकरी के लिए आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपको किन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे कि आपके रिजेक्शन के चांसेस बहुत ही काम हो जाए।
ध्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातें:
सबसे बड़ी गलती तो कई उम्मीदवार यह करते हैं कि वह बिना पूरा नोटिफिकेशन पड़े फॉर्म भर देते हैं। जिससे की आधी जानकारी ना मिल पाने की वजह से एलिजिबिलिटी, आयु सीमा,डॉक्यूमेंट,या फिर आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी गलतियां हो सकती हैं।
महत्वपूर्ण डिटेल्स को सही से दर्ज न करना:
दूसरी जरूरी और बहुत महत्वपूर्ण गलती उम्मीदवार यह करते हैं कि वह जानकारी को एकदम सही से नहीं भरते। आवेदन फार्म के अंदर चाहे आप ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हो या फिर ऑफलाइन अपना नाम,पता, पिता का नाम,जन्मतिथि,और अन्य डिटेल्स को 10 वीं की मार्कशीट के हिसाब से ही भरे।
सभी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें :
आवेदन मांगने वाली एजेंसियां फोटो और हस्ताक्षर के लिए खास दिशा निर्देश तय करती हैं। ऐसे में छात्र बिना पूरा नोटिफिकेशन पढ़े फोटो और हस्ताक्षर को गलत साइज में अपलोड कर देते हैं। जिससे कि रिजेक्शन के चांस बढ़ जाते हैं। उम्मीदवारों को चाहिए कि वह पूरा नोटिफिकेशन पढ़ कर फोटो और हस्ताक्षर मांगे गए साइज में ही अपलोड करें। और फोटो पुरानी नहीं होनी चाहिए हाल ही के दिनों की फोटो अपलोड करनी चाहिए।
रद्द हो सकता है आवेदन:
आवेदन फॉर्म भरने से पहले छात्र अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा,और अन्य जरूरी बातों को पहले से ही जांच ले तो रिजेक्शन के चांस कम हो जाते हैं। ऐसे में इसे अच्छी तरह से पढ़कर ही नौकरी के लिए अप्लाई करें।
समय सीमा के अंदर जमा करें फीस :
कई बार उम्मीदवार फॉर्म तो भर देते हैं लेकिन फीस जमा करना भूल जाते हैं और फिर जमा करने में देरी भी कर देते हैँ। फॉर्म भरते समय ही अपना आवेदन शुल्क जमा करें यह बहुत जरूरी स्टेप है। इससे रिजेक्शन के चांस बहुत कम हो जाते हैं।
समय सीमा के अंदर भरें अपना फॉर्म।
यह सबसे जरूरी बात सभी छात्रों को ध्यान में रखना चाहिए कि फॉर्म को लास्ट डेट होने का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि अपना फार्म जल्द से जल्द भर देना चाहिए। क्योंकि आखिरी दिन में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की स्थिति में सर्वर डाउन हो सकता है।ऐसे में समय रहते अपना आवेदन पूरा कर ले साथ ही सबमिट करने के बाद फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखलें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें