बुधवार, 3 जून 2026

ITI पास युवाओं के लिए महा-रोजगार मेला: 8 जून को जींद में लगेगी कंपनियों की कतार, हाथ के हाथ मिलेगा ऑफर लेटर।।

 

अगर आप भी ITI पास आउट है और एक बेहतर नौकरी के इंतजार में है तो आपके लिए सरकार की तरफ से एक बहुत अच्छा नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल जींद  राजकीय  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 8 जून 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप  PMNAM के तहत यह महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।  इस मेले के तहत ITI पास आउट अभ्यर्थियों को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। 


 प्रधानाचार्य नरेश कुमार की अध्यक्षता में मेले की तैयारी को लेकर जिले के सभी आईटीआई प्रधानाचार्य की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई, जबकि जिला प्रशासन ने आयोजन के स्थल का  अंतिम निरीक्षण भी पूरा कर लिया है।

 रोजगार मेले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने का तरीका:

 प्रधानाचार्य नरेश कुमार का कहना है कि मेले में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा। मेले में ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सभी अभ्यर्थियों को PMNAM आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया है , बिना पंजीकरण के किसी भी उम्मीदवार को मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। www.apprenticeshipindia.gov.in 

 जींद रोजगार मेले में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आप दिए गए लिंक पर क्लिक करके होम पेज पर जाएं।

 होम पेज पर अब राइट साइड में ऊपर की तरफ आपको तीन लाइन दिखेंगीं उस पर क्लिक करें।

 बनी हुई तीन लाइनों पर क्लिक करने के बाद आपको थोड़ा नीचे की तरफ (Login/Ragister) करके नारंगी कलर का एक ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करें।

 Login/Ragister पर क्लिक करने के बाद आपको सबसे ऊपर कैंडिडेट का ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करें।

 इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे Login as a Candidate और Ragister as a Candidate अगर आपने पहले से ही साइट पर रजिस्टर कर लिया है, तो आप Login as a Candidate  पर क्लिक कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक रजिस्टर नहीं करा है तो फिर आप Ragister as a Candidate  वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

 इसके बाद अपना मोबाइल नंबर ईमेल आईडी और दिए गए कैप्चा को भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें, और फिर लॉगिन करें।


 मेले में किस-किस क्षेत्र की प्राइवेट कंपनियां भाग लेंगी?

  उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल,  इलेक्ट्रॉनिक्स,  रोबोटिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी,  हेल्थ केयर उपकरण, सीएनसी इंडस्ट्री 4.0, मैन्युफैक्चरिंग, और टेक्निकल सर्विस क्षेत्र जैसी प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी।

 इस रोजगार मेले में फिटर,  इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर,  ऑटोमोबाइल,  माइक्रोमैक्स  इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लंबर,  रेफ्रिजरेशन, और एयर कंडीशनिंग, सीएनसी ऑपरेटर मशीनिस्ट,  कॉपर वाइंडर, डीजल मैकेनिक,  और ड्राफ्टमैन सहित विभिन्न ट्रेड युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर उपलब्ध रहेंगे।

चुने गए सभी उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप का कंफर्मेशन लेटर दिया जाएगा:

 इस रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, तकनीकी कौशल प्रशिक्षण और व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर होगी। सभी चुने गए उम्मीदवारों को रोजगार मेले में ही ऑफर लेटर अथवा अप्रेंटिसशिप कंफर्मेशन लेटर प्रदान कर दिए जाएंगे। 

 ज़रूरी डॉक्यूमेंटेशन 

 सभी अभ्यर्थियों को  अपने मूल दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा, और ट्रेड प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। मेले में सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन और विभाग के अधिकारियों की  संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सोंपी जाएगी। 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें