अगर आप भी दिल्ली से हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण खबर निकलकर सामने आई है। dsssb vacancy 2026 दरअसल दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड DSSSB ने एक बड़ी भर्ती के आवेदन की सूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान में लगभग 19.79 खाली पदों को भरा जाएगा,
जिसके तहत जूनियर साइंटिफिक अस्सिटेंट, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक ( कंप्यूटर साइंस), विशेष शिक्षक, तकनीकी सहायक, फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर, और विद्युत / पर्यवेक्षक उप निरीक्षक जैसे कई पद शामिल है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होने वाली है। सभी इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पद एवं शैक्षणिक योग्यता :
- जूनियर साइंटिफिक अस्सिटेंट — संबंधित विषय में जैसे (बायोलॉजी केमिस्ट्री फिजिक्स) आदि मैं पोस्ट ग्रेजुएशन M.SC होना अनिवार्य है।
- TGT कंप्यूटर साइंस— BCA कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन / B.Tech (CS/IT) या DOEACC ‘A’ लेवल कोर्स।
- विशेष शिक्षक (प्राइमरी )— 12वीं पास + 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा DED या RCI मान्यता प्राप्त कोर्स + CTET.
- आईटी अस्सिटेंट — 12वीं पास होना अनिवार्य है और अच्छी टाइपिंग स्पीड 8000 KDPH होनी चाहिए।
- विद्युत पर्यवेक्षक — इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या ग्रेजुएट + अनुभव।
- फिटर — संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है जैसे (फिटर इलेक्ट्रीशियन वायरमैन) आदि।
- लिफ्ट ऑपरेटर — ITI या संबंधित तकनीकी कॉर्स और साथ ही अनुभव भी होना चाहिए।
आयु सीमा :
- DSSSB में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है।
- ग्रुप B पदो जैसे शिक्षण तकनीकी सहायक और अभिलेखपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
- ग्रुप C पदो जैसे JSA फिटर और लिफ्ट ऑपरेटर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 27 वर्ष के बीच होना अनिवार्य।
- इसके अलावा कुछ विशेष पदों के लिए अलग आयु सीमा तय की गई है जैसे फिटर ग्रेड II के लिए न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 32 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- वही लिफ्ट ऑपरेटर पदो के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। जैसे SBI e-Pay के जरिए भुगतान किया जा सकता है।
सामान्य, और OBC, दिल्ली से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है।
वहीं महिला,उम्मीदवार एससी / एसटी, दिव्यांग, और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क में पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार सबसे पहले DSSSB आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
https://dsssbonline.nic.in/
होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन फॉर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, और जरूरी डिटेल भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद मिले पासवर्ड और यूजर आईडी के जरिए साइट में लॉगिन करें।
आवेदन करते समय अपनी मनचाही पोस्ट सेलेक्ट करके अपनी पर्सनल डिटेल एजुकेशन क्वालीफिकेशन दर्ज करें।
सभी दस्तावेज जैसे फोटोस सिग्नेचर आदि स्कैन करके अपलोड करें।
इसके बाद आवेदन शुल्क (यदि लागू हो)ऑनलाइन के माध्यम से जमा करें।
सभी जानकारी चेक करके फॉर्म को सबमिट करें, और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखलें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें