सोमवार, 1 जून 2026

Indian Navy Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए नौसेना में बीटेक कैडेट बनने का सुनहरा मौका।।




अगर आपका भी सपना है कि आप भारतीय नौसेना में नौकरी करें, तो आपके लिए join indian navy यानि भारतीय नौसेना की तरफ से एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। भारतीय नौसेना में 10 + 2 बीटेक कैडेट एंट्री जनवरी 2027 के लिए योग्य एवं इच्छुक युवाओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं। 
जो भी उम्मीदवार भारतीय नौसेना में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए आवेदन करना चाहता है, वे सभी उम्मीदवार  भारतीय नौसेना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलइन आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 18 जून 2026 तय की गई है।

 भर्ती से जुड़ी जानकारी:

 भारतीय नौसेना में आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लगभग 60 पदों के लिए भर्ती आवेदन निकले गए हैं। 

 जिसमें 30 पद मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए और 30 पद इलेक्ट्रॉनिक व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

 आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता और मापदंड :

 इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 जनवरी 2010 से लेकर 2 जुलाई 2027 के बीच में होना चाहिए। आवेदन करने वाला उम्मीदवार कक्षा 12वीं में फिजिक्स केमिस्ट्री और गणित विषय से न्यूनतम 70% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में कक्षा 10 या 12वीं में न्यूनतम 50% अंक होने अनिवार्य हैं।

 अप्लाई कैसे करें?

  •  भारतीय नौसेना में 10 + 2 बीटेक कैडेट एंट्री जनवरी 2027 के लिए आवेदन 29 मई से शुरू हो चुके हैं। 
  •  आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय नौसेना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएँ। www.joinindiannavy.gov.in
  •  वेबसाइट में जाकर होम पेज पर ऑनलाइन ई एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद अपनी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट मार्कशीट में दी गई जानकारी के आधार पर फॉर्म में मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
  •  अब अपने सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  •  अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख ले।

 चैन कैसे होगा?

 सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर एक मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाएगी इसके थ्रू उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें