रविवार, 31 मई 2026

बरेली के युवाओं के लिए बड़ी खबर: जिले में लगेंगे 38 रोजगार मेले, 5900 को मिलेगी डायरेक्ट नौकरी!।।

 


अगर आप भी जिला बरेली में रहते हैं और नौकरी न मिल पाने की वजह से परेशान है, तो अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे ही युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेवायोजन विभाग की ओर से आने वाले दिनों में पूरे जिले में लगभग 38 रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

 रोजगार मेलों के जरिए प्राइवेट सेक्टर की विभिन्न प्रतिष्ठ कंपनियों में लगभग 5900 युवाओं को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर आप बरेली जिले से हैं तो आपके जिले में अलग-अलग शहरों में कुल 38 रोजगार मेले लगाए जाएंगे। जिसके जरिए से आप प्राइवेट कंपनी में डायरेक्ट इंटरव्यू देकर नौकरी पा सकते हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पर अपना रजिस्ट्रेशन करके इन मेलों में हिस्सा ले सकते हैं। रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए आपको रोजगार संगम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा,और फिर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। 

https://sewayojan.up.nic.in/ दिए गए लिंग से आप रोजगार संगम की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

कार्यक्रम में 4.351 युवाओ ने हिस्सा लिया :

 बरेली मंडल के सहायक निदेशक गौतम घोष जिले में अप्रैल से 20 मई तक 3 रोजगार मेले लगाए जा चुके हैं। दिन में लगभग 4.351 युवाओं ने हिस्सा लिया और 863 युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया। 

 रोजगार मेले में हाई स्कूल,इंटरमीडिएट,ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट आईटीआई डिप्लोमा, बीटेक ,बी एड,और कंप्यूटर कौशल वाले हर डिग्री हर मार्कशीट वाले छात्र भाग लेते हैं। अच्छी बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होती है। जिससे के सभी योग्य उम्मीदवार अवसर का लाभ उठा पाते हैं। 

 रोजगार मेले में नियुक्ति के लिए  सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तारीख पर अपने सभी दस्तावेज लेकर आना होगा। जिसमें आधार कार्ड,पैन कार्ड ,हाई स्कूल, इंटरमीडिएट,ग्रेजुएशन की मार्कशीट व और आने डॉक्यूमेंट भी शामिल है। आने वाले मेलों की सूचना निर्धारित तारीख पर जारी की जाएगी। या फिर आप रोजगार संगम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपने जिले में आने वाले मेलों की तमाम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 छात्रों को सटीक कैरियर सलाह से मिल रही अपने पैरों पर खड़े होने की राह :

 सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार में लेकर अतिरिक्त युवाओं को प्रशिक्षण और कैरियर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। इसमें इंटरव्यू देने से लेकर रिज्यूम बनाने की विधि तक छात्रों को सिखाई जाती है।  आपको किस फील्ड में जाना चाहिए किस तरह की तैयारी करना चाहिए इस तरह के सवालों के जवाब भी कॉलेज और विद्यालयों में आयोजित होने वाले करियर काउंसलिंग सत्र के दौरान दिए जाते हैं। 2026-27 में लगभग 94 करियर काउंसलिंग सत्र लगाए जाएंगे। जिनके माध्यम से लगभग 12400 युवाओं को  रोजगार की राह दिखाते हुए उनका मार्गदर्शन किया जाएगा। इस क्रम में अप्रैल से मई के महीने तक लगभग 9 काउंसलिंग सत्र लगाए जा चुके हैं। जिनके माध्यम से 834 युवाओं को फायदा पहुंचाया गया है।

 अगर आप भी अपने जिले या शहर में लगने वाले रोजगार मेले के लेकर बारे में अत्यधिक जानना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर लगे घंटी के बटन को दबाकर हमारे साथ जुड़ जाइए। हम आपको आपके शहर में लगने वाले रोजगार मेलों की सारी डिटेल और आने वाली वैकेंसियों से अवगत कराते रहेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें