अगर आपने भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती UPPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जिसे जानना आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर यह है कि आयोग ने सहायक अध्यापक (प्रशिक्षण स्नातक श्रेणी) परीक्षा 2025 के तहत भारी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन फार्म को सीधे रिजेक्ट कर दिया है। UPPSC की इस सख्त कार्रवाई की घेरे में जीव विज्ञान (बायोलॉजी )
और उर्दू विषय के कुल 207 अभ्यर्थी आए हैं। आयोग की तरफ से जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इन अभ्यर्थियों के फॉर्म में गंभीर कमियां पाई गई है, जिसके चलते इनका अभियार्थन रद्द करने का फैसला लिया गया है।
आयोग ने यह साफ बताया है कि उम्मीदवारों के दस्तावेजों में कई तरह की गलतियां थी। बहुत सारे अभ्यर्थियों ने तय àसमय सीमा के अंदर आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग के दफ्तर में जमा नहीं कराई थी, जबकि कुछ उम्मीदवार परीक्षा के लिए मांगी गई अनिवार्य शिक्षित योग्यता को ही पूरा नहीं कर पाए हैं। इस फैसले से प्रभावित उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया है। हालांकि UP लोक सेवा आयोग ने इन 207 उम्मीदवारों को पूरी तरह निराश नहीं किया है। आयोग ने इन उम्मीदवारों को राहत देते हुए एक आखरी मौका दिया है जिसके तहत प्रभावित उम्मीदवार 3 जून 2026 की शाम 5:00 बजे तक आयोग के सामने अपना रिप्रेजेंटेशन Representation पेश कर सकते हैं।
जीव विज्ञान में लगभग 155 अभ्यर्थियों के फॉर्म रिजेक्ट :
यूपीएससी की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा जीव विज्ञान विषय के उम्मीदवारों पर प्रभाव पड़ा है। इस विषय के कुल 155 अभ्यर्थियों का अभ्यार्थन निरस्त हो गया है। आयोग ने इस अभ्यार्थन को निरस्त करने की वजह का भी खुलासा किया है। आयोग ने बताया है कि इन 155 उम्मीदवारों में से 75 अभ्यर्थी ने मुख्य परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन तो शुरू किया लेकिन उसे समय सीमा में रहते हुए पूरा नहीं कर सके। इसके अलावा उन्होंने अंतिम तिथि बीत जाने तक आयोग को अपने फार्म की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई थी। वहीं इनमें 28 अभ्यर्थी ऐसे पाए गए जो परीक्षा के लिए तय की गई अनिवार्य शिक्षक योग्यता के पैमाने पर खड़े नहीं उतरे हैं।
उर्दू विषय के 52 उम्मीदवारों के आवेदन रद किए गए :
आयोग ने बताया है कि उर्दू विषय के अभ्यर्थियों को भी आयोग के कड़े रुख का सामना करना पड़ा है। उर्दू विषय के कुल 52 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र सीधे तौर पर निरस्त कर दिए गए हैं। क्योंकि इन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में भारी गलतियां थी और इन्होंने जरूरी प्रमाण पत्र समय पर जमा नहीं किए थे। इसके अलावा कई अभ्यर्थियों ने गलत रिजर्वेशन कैटिगरी का दावा ठोक दिया था। जबकि कुछ अभ्यर्थियों के पास इन पद के लिए बेहद जरूरी और अनिवार्य योग्यताओं का पूरी तरह अभाव देखा गया है।
3 जून शाम 5:00 बजे तक बच सकता है अभ्यार्थन :
आयोग ने सूचना दी है कि जिन 207 अभ्यर्थियों के नाम इस रिजेक्शन लिस्ट में शामिल है उनके लिए अभी सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं। UP लोक सेवा आयोग ने पूरी तरह मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें अपनी गलती सुधारने या अपनी बात रखने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया है। प्रभावित अभ्यर्थी आगामी 3 जून 2026 को शाम 5:00 बजे तक आयोग के ऑफिस में जाकर सबूत के साथ आयोग को अपना लिखित रिप्रेजेंटेशन सौंप सकते हैं। आयोग ने साफ कहा है कि अगर उम्मीदवारों का दवा और दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो उनके अभ्यार्थन पर दोबारा विचार किया जायगा।
अगर आपने भी UPPSC 2025 में आवेदन किया है, आपका है या आपके किसी परिचित का नाम इस लिस्ट में मौजूद है तो आपके पास 3 जून शाम 5:00 बजे तक का आखिरी मौका बचा है। आपको जल्द से जल्द तमाम सर्टिफिकेट और दस्तावेजों के साथ लोक सेवा आयोग के दफ्तर जाकर सबूत के साथ अपना लिखित रिप्रेजेंटेशन आयोग को सपना होगा। इसके लिए आप कोई ऑनलाइन दस्तावेज जमा नहीं कर सकते यह काम आपको खुद आयोग के दफ्तर जाकर ही करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें