रविवार, 31 मई 2026

उत्तर प्रदेश में नौकरियों की बहार: मुख्यमंत्री योगी ने दिए 81,472 पदों पर पारदर्शी और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के आदेश।।

 


अगर आप भी उत्तर प्रदेश से हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं,उत्तर प्रदेश में चल रही भर्तियों के विषय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक बहुत बड़ा बयान जारी किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कह दिया है कि प्रदेश में चल रही भर्ती प्रक्रियाएं में किसी भी हालत देर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह साफ निर्देश दिए हैं कि 81 हजार से अधिक पदों पर चल रही भर्ती को समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए। 

साथी उन्होंने इन भर्तियों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता तकनीक के उपयोग पर भी हम जोड़ दिया है ताकि भर्ती प्रक्रिया में बाद में किसी भी तरह का कोई सवाल खड़ा ना हो।

 तय समय सीमा के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश : 

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 81.472 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा है की भर्ती में देरी से युवाओं में निराशा बढ़ती है इसलिए चयन प्रक्रिया में तेज़ी लाना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि भर्ती और पदोन्नति प्रक्रियाओं को और भी ज्यादा कड़ी निगरानी  और भी ज्यादा मजबूत किया जाए।

 मुख्यमंत्री ने दिए पारदर्शिता और निष्पक्षता के आदेश:

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं की भर्ती और पदोन्नति प्रकिर्या पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सफल होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि किसी के भी द्वारा  किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 मृतक आश्रितों के लिए नियम को आसान बनाने का आदेश:

 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि मृतक आश्रित तथा सेवायोजन के मामलों को लेकर भी संवेदनशील रुख अपनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया है कि इन मामलों में नियमों को सरल बनाया जाए और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।

 2017 के बाद बड़ी संख्या में भर्तियां :

 अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह भी जानकारी दी गई है कि साल 2017 से अब तक प्रदेश में 2.21 लाख से ज्यादा भर्तियां की गई है। इसके साथ ही लगभग 1.60 लाख कर्मचारियों को पदोन्नति भी प्रदान की गई है।  मुख्यमंत्री जी ने इन आंकड़ों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगे भी इसी गति से काम करने के निर्देश दिए हैं।

 भर्ती में लापरवाही नहीं बरतने का आदेश:

 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के इस रूप से साफ है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को लेकर सख्त है। उनका संदेश स्पष्ट है कि युवाओं के भविष्य से जुड़ी प्रक्रिया में कोई ढीलाई नहीं बर्ती जाएगी। और हर भर्ती  समय में निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें