शनिवार, 30 मई 2026

Rojgar Sangam Portal: यूपी रोजगार मेले में युवाओं को मिला ₹24,000 का तोहफा, जानें Registration की पूरी प्रक्रिया।।


 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। जिसके अंतर्गत बहुत सारे उम्मीदवारों ने इस  मेले में हिस्सा लिया था। इस मेले में एयरटेल की फील्ड जॉब्स के लिए टीम लिस्ट कंपनी ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। शुक्रवार को सुबह से ही कई उम्मीदवार मेले में इंटरव्यू देने पहुंचे थे एयरटेल कंपनी के प्रतिनिधियों ने उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू लिया 
और चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट शुक्रवार को ही जारी कर दी। 

 चयनित उम्मीदवारों  को मिला 24000 वेतन का तोहफा:

 जिला सेवायोजन अधिकारी प्रतिज्ञा त्रिपाठी ने कहा है कि रोजगार मेले में सेल्स,मार्केटिंग, सर्वे,और कस्टमर सपोर्ट, से जुड़ी फील्ड जॉब के लिए भर्ती की गई थी। आवेदन के लिए मेले में कुल 32 अभ्यर्थियों ने अपना इंटरव्यू दिया था जिसमें से सिर्फ 10 युवाओं का चयन किया गया।

 चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता और कार्य क्षेत्र के आधार पर 24000 रुपए प्रतिमा तक वेतन दिया जाना ते हुआ है। उत्तर प्रदेश में मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें कंपनियों से सीधे जोड़ना है।

 उत्तर प्रदेश में लगेंगे और भी रोजगार मेले :

 प्रज्ञा त्रिपाठी का कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जाता रहेगा ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र में भर्ती संभावनाओं को देखते हुए युवाओं को कौशल आधारित नौकरियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

 आने वाली 3 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के भदोही शहर में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के जिले भदोही के रहने वाले हैं तो जल्दी से रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर मेरे के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा कर लीजिए और पोर्टल में अपने शहर में लगने वाले मेले की पूरी डिटेल्स भी आप इसी पोर्टल पर पढ़ सकते हैं।

  •  दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप रोजगार संगम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  •  होम पेज पर जाकर आपको थोड़ा नीचे के साइड रोजगार मेले का ऑप्शन दिखेगा उसको क्लिक करें।
  •  जब आप रोजगार मेला ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपसे आपकी लॉगिन डिटेल मांगी जाएगी अगर आप पहले से ही लॉगिन कर चुके हैं,तो आप वहां अपने शहर में लगने वाले रोजगार मेले के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  •  अगर आपने अभी तक रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है, तो मांगी गई सारी डिटेल भरकर आप अपना पंजीकरण कर सकते हैं और सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हमारा सुझाव 

 अगर आप भी अपने शहर में लगने वाले रोजगार मेले की पूरी जानकारी चाहते हैं तो हमारे साथ जुड़ जाइए हम आपको समय-समय पर आपके शहर में लगने वाले रोजगार मेले की पूरी जानकारी आवेदन प्रक्रिया दस्तावेज आदि सब के बारे में विस्तारपूर्ण जानकारी देती रहेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें