शनिवार, 30 मई 2026

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) में विभिन्न पदों पर भर्ती: 10 जून तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी।।

 


अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और चाहते हैं कि किसी शिक्षण संस्थान में आपकी सरकारी नौकरी पक्की हो जाए तो, आपके लिए एक बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। नयी दिल्ली IANS शिक्षण संस्थान में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया JMI ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट और विभिन्न पदों के लिए  योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।


पद 

 JMI संस्थान की ओर से दिए गए खाली पद की डिटेल्स इस प्रकार है :

  •  वैज्ञानिक I ( गैर चिकित्सा ) -1
  •  परियोजना तकनीकी सहायक III - 1
  •  परियोजना तकनीकी सहायक II - 1   आदि पद शामिल है। 

 इन सभी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई से शुरू हो गए हैं। और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 10 जून 2026 तय गई है।  ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, व्यक्ति सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। 

 आप पदों की और ऑनलाइन फॉर्म भरने की सारी डिटेल इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं, तथा जो भी पद आपके लिए अनुकूल हो उसे सेलेक्ट करके आप अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। https://jmi.ac.in/BULLETIN-BOARD/Jobs/Careers@JMI

 योग्यता और मापदंड :

 प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट  - 1 इस पद में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के पास जीव विज्ञान,पर्यावरण विज्ञान,प्राणी विज्ञान,जेव प्रौद्योगिकी,जीव विज्ञान या फिर जीवन विज्ञान के किसी भी क्षेत्र में फर्स्ट पोजीशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री होना अनिवार्य है। 

PCR,QRT PCR, RNA/DNA पृथक्करण और प्रोटीन विश्लेषण में अनुभव के साथ ही प्रयोग डिजाइन, डेटा विश्लेषण वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट III - 1 इस पद में आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में  3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री के साथ 3 साल का पोस्ट ग्रेजुएट अनुभव या फिर संबंधित विषय क्षेत्र में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं प्रयोगशाला तकनीक, नमूना प्रसंस्करण और अनुसंधान डेटा अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी

 पोस्ट टेक्निकल सपोर्ट II - 1 इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 12वीं पास के साथ डिप्लोमा MLT DMLT इंजीनियरिंग या समकक्ष  संबंधित विषय क्षेत्र में 5 साल का अनुभव या फिर विषय क्षेत्र में 3 साल की ग्रेजुएशन डिग्री के साथ संबंधित विषय क्षेत्र में 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। वही तकनीकी प्रयोगशाला तकनिको 

ऑटोक्लेविंग), प्रयोगशाला उपकरणों (सेंट्रीफ्यूज, माइक्रोपिपेट, जैव सुरक्षा कैबिनेट, इनक्यूबेटर) के संचालन, मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी), लॉग और इन्वेंट्री के रखरखाव का अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा 

 उम्मीदवारों की अधिकतर आयु पद के अनुसार 30 से 35 वर्ष तक में तय की गई है।  आरक्षित क्षेत्र से आने वाले  उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।


 चयन प्रकिया 

 योग्य उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जायगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू और डॉक्यूमेंटेशन वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। 

सैलरी 

 इस जॉब के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों की सैलरी पोस्ट के हिसाब से ₹20000 से लेकर 56000 के बीच तक दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को आने लाख और  भत्ते भी दिए जाएंगे। 

 आवेदन प्रक्रिया 

  •  इस पद में आवेदन करने के लिए उम्मीद जामिया मिलिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होम पेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंग पर क्लिक करें। https://jmi.ac.in/BULLETIN-BOARD/Jobs/Careers@JMI
  •  इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट  निकाललें।
  •  फिर फॉर्म में मांगी गई सभी इनफॉरमेशन को ध्यान से दर्ज करें।
  •  सीवी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट को एक ही पीडीएफ फाइल में संयोजित करें।
  •  दिए गए आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर अंतिम तिथि तक अपने सारे दस्तावेज तथा फॉर्म को ईमेल कर दें।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें