शनिवार, 6 जून 2026

12वीं के बाद बीकॉम करने वाले छात्रों के लिए टॉप सरकारी नौकरियां।।


12वीं के बाद बहुत सारे छात्र ऐसे होते हैं जो आंख बंद करके बीकॉम तो चुन लेते हैं,लेकिन जब करियर की बात आती है तो उन्हें ऐसा लगने लगता है उनके पास सिर्फ और सिर्फ प्राइवेट कंपनियों के ही ऑप्शन है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो अपनी गलतफहमी को दूर कर लीजिए। बीकॉम की डिग्री सिर्फ अकाउंटेंट या प्राइवेट नौकरियों के लिए ही नहीं बनी है बल्कि इसके बाद आपको सरकारी नौकरियों के भी ऐसी बेहतरीन अवसर मिलते हैं, जहां रुतबा और पैसा दोनों जबरदस्त हो। 


 कॉमर्स से ग्रेजुएशन यानी बीकॉम करने के बाद भी सरकारी नौकरी के बहुत सारे मौके होते हैं। अपनी इस पोस्ट में हम आपको जानकारी देंगे की बीकॉम के बाद आप कौन-कौन सी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 बैंकिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी:

 बीकॉम वाले छात्रों के लिए बैंकिंग का क्षेत्र सबसे बेस्ट माना जाता है। देश की सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), ऑफिस असिस्टेंट,  और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) जैसे पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं। IBPS, RBI, SBI, PNB और BOB, जैसी सरकारी बैंक बड़ी संख्या में भर्तियां निकलती रहती हैं। 

एसएससी (SSC) की बंपर भर्तियां:

 हर वर्ष स्टाफ सिलेक्शन कमिशन SSC की तरफ से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल यानी SSC CGL की परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के अधीन आने वाली सरकारी मंत्रालयों और विभागों में खाली पदों पर भर दिया की जाती हैं। इन भर्तियों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में एक बीकॉम होल्डर के लिए यह वैकेंसी बहुत खास होती है। 

 SSC CGL परीक्षा के माध्यम से ऑडिटर, अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर, अकाउंटेंट,  और टैक्स असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं। इन भर्तियों में आवेदन करने के लिए बीकॉम की डिग्री सबसे ज्यादा डिमांड में रहती है। 

 रेलवे में नौकरी का अवसर :

 बीकॉम के छात्रों के पास रेलवे विभाग में भी सरकारी नौकरी पाने का मौका होता है। रेलवे विभाग में भारत की सबसे ज्यादा नौकरियां निकलती रहती हैं। इसके अंतर्गत कमर्शियल अप्रेंटिस, गुड्स गार्ड, और स्टेशन मास्टर जैसे पदों पर भर्तियां होती रहती हैं। इन पदों के लिए बीकॉम के छात्र हर साल भारी संख्या में आवेदन करते हैं।

स्टेट लेवल पर भर्तियां:

 भारत के अलग-अलग राज्य में भी एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस के लिए हर साल PCS परीक्षा का आयोजन होता है। जैसे बिहार में BPSC की तरफ से कंबाइट कॉम्पिटेटिव  (BPSC CCE) परीक्षा आयोजित की जाती है। वैसे ही यूपी में UPSC की तरफ से परीक्षा का आयोजन होता है। 

 स्टेट पीसीएस परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जाती है। ऐसे में बीकॉम डिग्री रखने वाले कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं। इसमें हाई सैलेरी के साथ-साथ रेपोटेशनल पोस्ट भी मिल जाती है।  जिसमें सैलरी के साथ कई सारी सुविधाएं भी मिल जाती हैं।

 बीमा के क्षेत्र में नौकरियां:

 जब मार्केट में इंश्योरेंस का विस्तार काफी तेजी से फैल रहा है। प्राइवेट सेक्टर के साथ-साथ सरकारी विभागों में भी बीमा अधिकारियों की भर्तियां होने लगी है। LIC , HFL जैसी कंपनियों में असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं। इसके लिए उम्मीदवारों के पास बीकॉम की डिग्री होना अनिवार्य होती है। 

नोट — इस पोस्ट में बताई गई सरकारी नौकरियों के अलावा भी बहुत सारे पद ऐसे हैं जिनमें बीकॉम की डिग्री रखने वाले आवेदन के पात्र होते हैं। कुछ सरकारी कंपनियां इस प्रकार हैं जैसे IRFC, IREDA और HUDCO में बहुत सारे ऐसे पद होते हैं जिनमें बीकॉम की डिग्री मांगी जाती है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें