व्हाट्सएप अपने आईफोन उपभोक्ताओं के लिए एक नया और बहुत ज्यादा स्मार्ट मीडिया शेयरिंग का अनुभव लाने की तैयारी कर रहा है। अभी कंपनी ने आईओएस एप में अटैचमेंट पेज का नया डिजाइन भी टेस्ट कर रही है। जिसका फायदा यह है कि उपभोक्ता बिना अपनी चैट स्क्रीन पर कोई दूसरे नंबर से आई फोटो और वीडियो को तुरंत शेयर कर सकेंगे। इस अपडेट में मीडिया फाइल 4x4 ग्रिड लेआउट में दिखाई देगी जिससे शेयरिंग पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी।
रीडिजाइन किए गए मीडिया अटैचमेंट शीट में क्या है खास?
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप आईओएस यूजर्स के लिए नया मीडिया अटैचमेंट शीट रोल आउट कर रहा है। इसकी खासियत की बात करें तो इसमें नई अपडेट के बाद जब आप चैट में अटैचमेंट खोलेंगे तो सामान्य शेयर आईकॉन जैसे डॉक्यूमेंट लोकेशन आदि के ठीक नीचे एक कंपैक्ट प्रीव्यू एरिया देगा। यहां आपकी हालिया फाइल फोटो और वीडियो एक 4x4 ग्रिड लेआउट में सजी हुई मिलेगी।
चैट एक्टिव रहेंगी
अभी तक मीडिया अटैक करने के लिए पूरी गैलरी खुल जाती थी जिससे बैकग्राउंड की चैट छुप जाती थी। लेकिन इस नए हालिया क्षेत्र की मदद से आपकी चैट बैकग्राउंड में साफ दिखाई देंगी और आप पूरी फॉक्स के साथ शेयरिंग कर सकेंगे। इसका आसान मतलब यह है कि जो यूजर्स को पहले अलग गैलरी या अलग स्क्रीन में जाना पड़ता था, अब समय बचेगा और यह प्रक्रिया काफी फास्ट और स्मूथ हो जाएगी।
यूजर्स कैसे करेंगे इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है अगर आप एक आईफोन यूजर है तो इस नए इंटरफेस को एक्सेस करना आपके लिए बेहद ही आसान होगा।
सबसे पहले अपने किसी भी व्हाट्सएप चैट को ओपन करना होगा।
फिर चैट बॉक्स के बगल में दिए गए प्लस + के बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने नया अटैचमेंट शीट क्षेत्र खुल जाएगा, जहां नीचे रिसेंट फाइल्स दिखेंगीं आप कोई भी फाइल सेलेक्ट करके झटपट शेयर कर सकते हैं।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी इस फीचर्स को अभी-अभी सभी यूजर्स के लिए एक साथ जारी नहीं कर रही है। वर्तमान में यह केवल कुछ चुनिंदा आईओएस बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है। ऐसा माना जा रहा है कि व्हाट्सएप दुनिया भर में आईफोन यूज़र्स के लिए ग्लोबल रोल आउट करने से पहले इसकी परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी की टेस्टिंग कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें