वर्तमान में टेक्नोलॉजी दिन पर दिन तरक्की करती जा रही है। अगर आप भी नई-नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स का शौक रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल इस साल IOS 27 के साथ एप्पल नई ए आई फीचर्स ला सकता है। रिपोर्ट्स है कि यह Siri नाम से जाना जाएगा। नहीं Siri न सिर्फ आपके सवालों का बेहतरीन जवाब देगी, बल्कि फोन में कई टास्क को खुद ही हैंडल करने मैं भी सक्षम होने की उम्मीद है। उदाहरण के लिए जैसे रिमाइंडर सेट करना, मैसेज तैयार करना या एप्स के बीच आर्डर प्लेस करना और भी ज्यादा आसान हो सकता है। गूगल भी एंड्रॉयड को gemini के साथ कनेक्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसका आसान मतलब यह है कि आप ए छोटे-मोटे काम खुद से करना शुरू कर देगा। आइये फोन में आने वाले बदलाव के बारे में जानते हैं।
Blinkit जैसे एप्प्स होंगे AI से कनेक्ट—
1-Gemini अब सीधे Blinkit, Zepto और Uber जैसे एप्प्स के साथ काम कर सकेगा। यह अब इन सभी एप्स को ओपन करने और बेस्ट ऑप्शन चुनने में भी मदद करेगा।
2-नया एजेंट gemini स्पार्क होगा लॉन्च—
यह गूगल का नया पर्सनल ए आई एजेंट होगा जॉकी ऑनलाइन टास्क को बहुत जल्दी और आसानी से पूरा करेगा। साथी यह रिमाइंडर और बुकिंग को भी हैंडल करेगा।
3- gemini ए आई इनबॉक्स —
यह ऐप आपके इमेल्स की समरी खुद ही तैयार करेगा। इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स बिना ईमेल पड़े ही जरूरी इनफॉरमेशन को समझ सकेंगे। और वहीं से सीधे रिप्लाई भी कर सकेंगे। इसे अब बड़े स्केल पर रिलीज किया जा सकता है।
4-जीमेल लाइव—
इसमें एक नया वॉइस बेस्ड फीचर शामिल किया जाएगा इसके जरिए आप gemini से बोलकर ईमेल्स भेज सकेंगे जिसका फायदा यह है कि इससे समय बहुत कम लगेगा और काम बहुत फास्ट हो जाएगा। किसी मैसेज के बारे में पूछना हो या रिप्लाई करना हो यह सब कुछ वॉइस के जरिए हो जाएगा।
Apple: नए Siri से और स्मार्ट हो जाएगा iPhone
1-लिखने और सुधारने में मदद मिलेगी—
राइट की सीरी,और हेल्प मी राइट,जैसे फीचर्स यूजर्स को लिखने में मदद करेंगे। सीरी टेक्स्ट को बेहतर बन सकेगी अच्छे सेंटेंसेस सजेस्ट करेगी और टाइपिंग को बहुत ज्यादा आसान बनाएगी।
2- सिर्फ आवाज से ही बन जाएंगे शॉर्टकट्स—
यूजर्स को अब सिर्फ बोलकर बताना होगा कि वह कौन सा काम जल्दी करना चाहते हैं। इसके बाद सिरी खुद ही उसे टास्क के लिए शॉर्टकट तैयार कर देगी जिस काम बहुत फास्ट हो जाएगा।
3-पर्सनल डिजिटल अस्सिटेंट की तरह करेगा काम—
Siri न्यूज़, रिमाइंडर, स्टॉक मार्केट, और पूरे दिन की प्लानिंग जैसी चीजों में यूज़र्स मदद करेगी। यानी आपका फोन अब एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा।
4-चैट हिस्ट्री ऑटो डिलीट—
यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए सीरी में एक ऑटो डिलीट फीचर भी मिल सकता है। इसमें तय किया जा सकेगा कि निर्धारित समय के बाद चैट ऑटोमेटिक डिलीट हो जाए।
हालांकि ऊपर बताए गए अभी कुछ फीचर्स एप्पल द्वारा अनाउंस नहीं किए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें