रविवार, 24 मई 2026

ऑटो सेक्टर में आने वाली है क्रांति! मारुति की नई Flex Fuel कार ने बढ़ाई हलचल।।

 


अगर आप भी पेट्रोल के लगातार बढ़ते हुए दामों से परेशान हो गए हैं। और बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं,तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। भारतीय ऑटो सेक्टर में बहुत जल्द एक बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। अगर आप भी रोज-रोज बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमतों से परेशान हो गए हैं तो आने वाला समय आपके लिए एक बहुत ही राहत की खबर ला रहा है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अब एक ऐसी कर लॉन्च करने जा रही है जो 100% फ्लेक्स फ्यूल यानी के एथेनॉल पर चल सकेगी। इसको लेकर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने एक बड़ा बयान जारी किया है।

 रिपोर्ट की माने तो मारुति सुजुकी अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार को 5 जून 2026 को लांच कर सकती है। इसमें खास बात यह है कि इस कार की लॉन्चिंग विश्व पर्यावरण दिवस पर होने उम्मीद जताई गई है।

 क्या होती है फ्लेक्स फ्यूल कार

 अगर आसान भाषा में समझे तो फ्लेक्स फ्यूल कार एक ऐसी कार होती है जो पेट्रोल और एथेनॉल जैसे अलग-अलग फ्यूल या दोनों के मिश्रण पर भी चल सकती है। फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों के लॉन्च होने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि भविष्य में आपको सिर्फ पेट्रोल पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 बताया जा रहा है कि मारुति की यह नई कार 100% इथेनॉल यानी के E100  फ्यूल तक सपोर्ट कर सकती है। सरकार ने हाल ही में E100 फ्यूल को वाहन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेट के नियमों में  शामिल करने का रास्ता भी खोल दिया है।

 ग्राहकों को क्या होगा फायदा 

  •  फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी को लेकर बहुत लंबे समय से ही  चर्चा चल रही थी, क्योंकि इससे आम आदमी को बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं। 
  • जैसे की पेट्रोल का खर्चा कम हो जाएगा।
  •  प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
  •  विदेशी तेल आयात पर निर्भरता कम होगी।
  •  सबसे बड़ी बात किसानों को भी फायदा मिलने की संभावना बढ़ सकती है क्योंकि एथेनॉल का उत्पादक कृषि आधारित स्रोतों से होता है।

 कौन सा मॉडल होगा लॉन्च

 कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक वैगन आर का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से मॉडल को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 भारत में ऑटो सेक्टर का नया अध्याय

 वर्तमान समय में भारत में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड,और फ्लेक्स फ्यूल वाहनों की रेस बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में अगर मारुति की फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च होती है तो यह भारत की ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा कदम साबित हो सकता है।

 अब देखने वाली बात यह होगी कि यह नई टेक्नोलॉजी ग्राहकों को कितनी पसंद आती है। और क्या यह फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियां आने वाले समय में पेट्रोल गाडियां का बेहतरीन विकल्प बन पाएंगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें