SGPGIMS Vacancy 2026 संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज SGPGIMS लखनऊ ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत टेक्नीशियन,जूनियर इंजीनियर,और अन्य पदों पर कुल 47 पदो के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती की अंतिम तारीख अब बढ़ा दी गयी है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पहले अंतिम तारीख 09 जून 2026 निर्धारित की गयी थी। लेकिन अब इसकी अंतिम तारीख बढ़ा कर 16:जून 2026 निर्धारित करदी गयी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार अब 16 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।सभी उम्मीदवार SGPGIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए पद और योगयता —
- तकनीकी अधिकारी— बीएससी मेडिकल परफ्यूजन/ बीएससी + परफ्यूजन सर्टिफिकेट और 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
- जूनियर इंजीनियर— टेलीकॉम/ इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा + 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य रहे।
- जूनियर इंजीनियर— इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- परफ्यूज़निस्ट— बीएससी मेडिकल परफ्यूजन/ बीएससी + सर्टिफिकेट और एक वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
- टेक्नीशियन— 10 + 2 साइंस + रेडियोग्राफी डिप्लोमा बीएससी रेडियोग्राफी।
- मेडिकल लेब — मेडिकल लब टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन और 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
- टेक्नीशियन— 10 + 2 साइंस + रेडियोथेरेपी डिप्लोमा/, बीएससी रेडियोथैरेपी।
- तकनीकी सहायक न्यूरो-ओटोलॉजी— स्पीच एवं हियरिंग में बीएससी होना अनिवार्य।
- जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपी — इंटर साइंस प्लस MOT डिग्री होना अनिवार्य है।
- टेक्नीशियन डायलिसिस — बीएससी डायलिसिस/ डिप्लोमा और अनुभव होना अनिवार्य है।
- स्वच्छता निरीक्षक ग्रेड-ी — मैट्रिक+सेनेटरी इंस्पेक्टर सर्टिफिकेट और 4 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य।
- रिसेप्शनिस्ट — ग्रेजुएशन और पत्रकारिता/ PR में PG डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- फार्मासिस्ट ग्रेड-II — फार्मेसी डिप्लोमा और रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट होना अनिवार्य।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्ग के हिसाब से अलग-अलग तय किया गया है।
ओबीसी के उम्मीदवारों को जीएसटी समेत 1180 रुपया आवेदन शुल्क देना होगा।
जबकि एसटी एससी अनुसूचित जाति और जनजाति उम्मीदवारों को 708 शुल्क देना होगा।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रकिर्या
सभी उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा। उसके बाद जिन पदों पर लागू होगा वहां कौशल परीक्षण, तकनीकी परीक्षा भी चयनित उम्मीदवारों को देनी पड़ेगी। आवेदन के अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से (CBT) मैं प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। जबकि कौशल प्रशिक्षण केवल योग्यता के लिए ही होगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा केवल इंग्लिश लैंग्वेज में ही देनी होगी।
न्यूनतम योग्यता अंक ओबीसी वर्ग के लिए 50% तथा एसटी एससी वर्ग के लिए 45% निर्धारित किए गए हैं। वहीं कुछ विशेष पदों के लिए कौशल प्रशिक्षण भी लिया जाएगा।
इस नौकरी में आवेदन के लिए लिए आप आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर सकते हैँ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें