प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 में रोजगार मेले के तहत 51000 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा दे दिया है। उन्होंने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप दिए हैं। यह प्रोग्राम देश के 47 शहरों में रखा गया था। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान रेल मंत्रालय गृह मंत्रालय अन्य विभागों में नौकरियां दी जाएगी। सरकार ने यह भी दावा किया है कि अब तक 18000 मेलों में करीब 12 लाख युवाओं को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं।
देश में बहुत समय से सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बहुत खास है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से संबोधन करते हुए अपनी 5 दिनों की यात्रा का भी जिक्र किया है। यह आयोजन केवल नौकरी बांटने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि युवाओं के लिए नई पहल के रूप में इसे देखा जा रहा है।
अच्छी बात यह है कि इस प्रोग्राम का आयोजन देश के अलग-अलग शहरों में किया जा रहा है। सरकार ने दावा किया है कि रोजगार मेले के जरिए भारतीय प्रक्रिया को तेज पारदर्शी और मिशन मोड में बदल दिया गया है। यह एक बड़ा कारण है कि रोजगार मेले में 12 लाख युवाओं को नियुक्तियां पत्र बांटे जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से संबोधन करते हुए कहा है कि आप सभी देश की विकास यात्रा में अहम भागीदार बन रहे हैं। बहुत क्षेत्र में आप सभी नई-नई जिम्मेदारियां संभालने जा रहे हैं। आने वाले समय में विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। यहां तक पहुंचाने के लिए आप सभी ने लंबी तैयारी और कर परिश्रम जरूर किया होगा।
युवाओं की ताकत पर करता हूं चर्चा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं दुनिया में जहां पर भी जिस देश में भी जाता हूं तो भारत के युवा ताकत की चर्चा करता हूं। मैं एक नए संकल्प की बात करता हूं। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के तहत देश अलग-अलग क्षेत्र में निवेश कर रहा है। इससे युवाओं के रोजगार के लाखों अवसर पैदा हो रहे हैं। भविष्य में भारत की 10 बड़ी सेमीकंडक्टर यूनिट दुनिया में अपना परचम लहराएंगे। इसमें बड़ी संख्या में भारत के युवाओं की भागीदारी होगी।
पूरे हो रहे हैं युवाओं के सपने
स्वाभाविक है कि इससे भारत की युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे। आज के समय में भारत शिप बिल्डिंग से लेकर शिव रिपेयरिंग और ओवरहोलिंग के इकोसिस्टम को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। भारत आज एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर बन गया है। ऐसे कई अभियानों पर भारत का पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर मिलकर बहुत बड़ा निवेश कर रहे हैं। यह निवेश देश के युवाओं को देश के अंदर ही नौकरी प्रदान कर रहा है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस है प्राथमिकता
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है कि एक सरकारी कर्मचारी होने के नाते आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस देश की कितनी बड़ी प्राथमिकता है। भारत की ग्रोथ स्टोरी में इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका होती है। जब दूर दराज के इलाके विकास से जोड़ते हैं तभी विकास का लाभ लोगों को मिलता है। पिछले 12 सालों में हर लेवल पर काम हुआ है आज गांव में भी बदलाव बहुत तेजी से दिख रहा है। कनेक्टिविटी बढ़ने से किसने छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए भी बहुत से रास्ते खुले हैं। करोडो परिवारों को पक्का मकान मिला है। मेरा स्वच्छता का अभियान में कभी लोगों को भूलने नहीं दूंगा।
हजारों अवसर कर रहे हैं इंतजार
पीएम मोदी ने कहा है कि आज भारत के युवाओं के पास जिस तरह के मौके हैं ऐसे मौके पहले उन्हें कभी नहीं मिले। आज सब कुछ बहुत स्पीड से हो रहा है। आज विभिन्न क्षेत्रों में हजारों अवसर हमारा इंतजार कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा युवा इन अवसरों का लाभ उठाएं। देश के युवाओं को अपनी स्किल और प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। भारत दुनिया का सबसे बड़ा तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। खास बात यह है कि यह बदलाव केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है बल्कि छोटे-छोटे गांव तक पहुंच गए हैं। आज गांव और छोटे शहरों की महिलाएं पहले से ज्यादा अपने दम पर अपना स्टार्टअप शुरू कर रही हैं।
सरकारी नौकरी आसान बनाती है जीवन
अपने संबोधन में आगे पीएम मोदी ने कहा है कि सरकारी नौकरी लोगों को जीवन को आसान बनाने का माध्यम है। आप जिस भी विभाग में काम करेंगे वहां आपके विभाग,संवेदनशीलता, और काम करने के तरीके का बहुत महत्व होता। यह जिम्मेदारी आपकी है कि आप अपने काम से, अपने आचरण से, अपनी वाणी से,अपनी व्यवहार से भरोसे को और मजबूती देंगे।
इन सेक्टर में भी बढ़ रही है नौकरी
सरकार लगातार इस बात पर फोकस कर रही है सिर्फ सरकारी नौकरियां ही नहीं बल्कि स्किल, स्टार्टअप, और डिजिटल सेक्टर में भी युवाओं के लिए नए मौके पैदा किया जा सके। जनवरी में आयोजित हुए 18 में रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया था कि रोजगार मेला सरकारी भर्तियों को मिशन मोड में लाने के लिए शुरू किया गया था। और पिछले कुछ वर्षों में यह एक बड़ी संस्था बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आगे बताया था कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशो में से एक बन गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें