शनिवार, 23 मई 2026

Nokia वाले ब्रांड का नया धमाका! HMD Vibe 2 5G की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश।।

 


अगर आप भी एक मजबूत और टिकाऊ फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट भी काम है, तो यह खबर आपके लिए है। पहले नोकिया का फोन बनाने वाली टेक कंपनी HMD Global आज अपनी खुद की ब्रांडिंग वाली स्मार्टफोन भी बनाने लगी है। इस ब्रांड के अभी ज्यादा तो मोबाइल मार्केट में नहीं आए हैं, लेकिन भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए, कंपनी ने नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया है।  कंपनी ने इस फोन को काफी बजट में पेश किया है जिसका प्राइज सिर्फ ₹10.999 से शुरू हो जाता है।

HMD Vibe 2 5G प्राइस

 HMD  वाइब 2  5g फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस स्मार्टफोन के बेस् वेरिएंट में 4GB राम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की गई है, जिसका कीमत 10.999 रूपये रखी गयी है। और मोबाइल का टॉप वैरियंट 4GB राम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 11.999 रूपये रखी गई है।

 यह सस्ता 5g फ़ोन Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर में अवेलेबल है।

HMD वाइब 2 5g इसकी शुरुआती सेल में ₹1500 का बैक डिस्काउंट भी दिया जायगा, इसके बाद इस सस्ते 5G फोन को 9499 रूपये का खरीदा जा सकता है। Axis, HDFC, ICICI और SBI बैंक के साथ ही यूपीआई पेमेंट करने पर भी प्राप्त होगी।

 इस फोन की सेल 26 में से स्टार्ट हो जाएगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसे 6GB रैम में भी पेश कर सकती है।

HMD Vibe 2 5G स्पेसिफिकेशन्स

HMD वाइब 2 5g  फ़ोन 1600 x 720 पिक्सल रिजर्वेशन वाली 6. 75 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ लांच हुआ है। यह वॉटर ड्रॉप नोच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे IPS LCD पैनल पर लगाया गया है। HMD Vibe 2 5G फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वही स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इस पर 2D ग्लास की एक्स्ट्रा लेयर भी चढ़ाई गई है।

HMD Vibe 2 5G फोन को Unisoc T8200 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा कोर प्रोसेसर है,जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में इस एंड्राइड 16 OS पर लॉन्च किया गया है।

 फोटोग्राफी के लिए यह Hmd   का 5G सस्ता फोन ड्यूल रियल कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 6000 mah की बैटरी भी दी गई है। कंपनी की माने तो फुल चार्ज के बाद इस पर 24 घंटे बाद तक कॉलिंग टाइम पाया जा सकता है। यह मोबाइल 18 वोल्ट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। और इसका चार्जर भी फोन बॉस के अंदर ही आता है।

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे धूल और वाटर प्रोटेक्शन प्रोवाइड करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें  WiFi व Bluetooth 5.0 दिया गया है और यह सस्ता मोबाइल 8 5G बेंड्स सपोर्ट करता है। फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें