सोमवार, 25 मई 2026

Vivo, OPPO, Xiaomi से लेकर Honor तक! इस हफ्ते लॉन्च होंगे 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले धमाकेदार स्मार्टफोन।।


अब अगर आप भी एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, और इंतजार कर रहे हैं मार्केट में नया मॉडल आने का,तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। मई महीने का अंतिम सप्ताह मोबाइल मार्केट के लिए कई खास तोहफे लेकर आ रहा है। इस महीने के आखिरी हफ्ते में बहुत सारे नए स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश किए जाएंगे। हालांकि इस सप्ताह इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में कोई नया फोन लॉन्च नहीं किया जाएगा, लेकिन विदेशी बाजारों में कई बड़े फोन आएंगे 25 मई से 31 मई के बीच चीन,मलेशिया,और यूरोप, में नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इस दौरान Honor, vivo, OPPO, Xiaomi और Infinix जैसे ब्रांड के मोबाइल लॉन्च होंगे।  इन अपकमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor 600 series

 इस सीरीज में Honor 600 और Honor 600 प्रो  स्मार्टफोन 25 मई की शाम 7:00 बजे चीन में लॉन्च किए जाएंगे। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में आईफोन एयर जैसी लुक देने वाला पील शेप कैमरा माड्यूल लगाया गया है। कंपनी द्वारा बताया जा रहा है कि चीन में Honor 600 सीरीज को पावरफुल 8000 mah बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। दोनों में 80 W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। और Honor 600 प्रो में  50 W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।Honor 600 और Honor 600 प्रो दोनों स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इन फोन में 200 एमपी कैमरा दिया जाएगा जिसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। जिसपर 120hz रिफ्रेश रेट और 8 000nits  पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। ये हॉनर फ़ोन IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च हो रहे हैं।

Vivo Y600 Turbo

 विवो वाई 600 टर्बो 5G फोन इस हफ्ते चीन में लॉन्च होने जा रहा है। यह ब्रांड का बड़ी बैटरी वाला फोन तो होगा ही वही साथ ही चर्चा है कि Y600 टर्बो कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें 165 hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी।  इस अपकमिंग वीवो फोन में यूजर को स्मूथ गेमिंग और स्क्रोलिंग एक्सपीरियंस बहुत ही अच्छा मिलेगा। इस मोबाइल को अमोलेड पैनल पर बनी 6.83 इंच की 1.5 k डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा रहा है। 


 वो y600 टर्बो को मार्केट में मीडिया टेक डायमेंसिटी 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा रहा है। जिसके साथ LPDDR5X RAM टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। यह मोबाइल 9020 mah बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डूअल रियल कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर भी दिया जा सकता है।

Infinix Hot 70 series

Infinix Hot 70 series कंपनी इस सप्ताह अपनी नई हॉट 70 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में उतरेगी। इस सीरीज में Infinix Hot 70 और Hot 70 Pro 5G लाये जा सकते हैं। अपकमिंग इंफिनिक्स फोन कलर चेंजिंग बैक पैनल पर लाया जाएगा जो धूप या गर्मी में रंग बदलेगा। स्मार्टफोन में RGB halo लाइटिंग सिस्टम वाला रियल कैमरा दिया जायगा। जिसमें नोटिफिकेशन के हिसाब से लाइट्स अपना रंग बदलेंगे।

Infinix Hot 70 series के स्मार्टफोन को मीडियाटेक प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है,और इसमें LPDDR4X RAM भी दी जाएगी। वही इस फोन में फोटोग्राफी के लिए  50 मेगापिक्सल ड्यूल रियल कैमरा दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल 120 hz रिफ्रेश रेट वाला एचडी+ एलसीडी स्क्रीन पर आएगा। 



OPPO Reno 16 सीरीज

 ओप्पो रेनो 16 सीरीज 25 मई को चीन में लांच होगी। इस सीरीज में कंपनी ओप्पो रेनो 16 और ओप्पो रेनो 16 प्रो स्मार्टफोन पेश कर रही है। चीन के बाद यह रेनो फोन इंडियन मार्केट में भी उतारे जाएंगे। चर्चा है कि ओप्पो रेनो 16 को मीडिया टेक डायमेंसिटी 8550 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। और इसके दूसरे वेरिएंट रेनो 16 प्रो 5G फोन को मीडिया टेक डायमंड सिटी 9500s प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इस कंपनी के दोनों वेरिएंट में 12 gb रैम मिल सकती है।



रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो रेनो 16 में 6. 32 इंच की फ्लेट 1.5 की अमोलेड Ltps डिस्प्ले मिल सकती है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का ड्यूल रियल कैमरा होगा, जिसमें 50 एमपी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस,और 50 एमपी पेरिस्कोप टेलीफोटोलेंस,और 50 एमपी सेल्फी कैमरा मिल सकता है। रेनो 16 में 7000 mah तक की बैटरी मिल जाएगी और प्रो मॉडल में 50 W वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है।

Xiaomi 17T Series 
Xiaomi 17T Series यह फोन 4 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। इससे पहले सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 28 मई को पेश कर दिया जाएगा। इस सीरीज में Xiaomi 17 T और Xiaomi 17 T प्रो 5G फोन ले जा सकते हैं। जो सबसे पहले मलेशिया में बिकेंगे।Xiaomi 17 टी को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 प्रोसेसर और Xiaomi 17 टी प्रो को मीडिया टेक डायमेंसिटी 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 16GB रैम मिल जाएगी और पावर बैकअप के लिए यह अपकमिंग Xiaomi 17t में 6500 mah और Xiaomi 17t प्रो में 7000 mah बैटरी दी जा सकती है।


बेस मॉडल को 6.59 इंच 1.5 के स्क्रीन और प्रो मॉडल को 6.83 इंच डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। दोनों फोन में 144 hz रेट रिफ्रेश रेट वाली 1.5k एमोलेड स्क्रीन मिल सकती है। वही फोटोग्राफी के लिए इस फोन में Leica कैमरा लगाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें